
Keoti Assembly Election 2025: केवटी विधानसभा चुनाव 2025 सीट भारतीय जनता पार्टी के मुरारी मोहन झा जीत गए हैं। उन्हें 89123 वोट मिले। उन्होंने 7305 वोटों से राष्ट्रीय जनता दल के फराज फातमी को हराया। फराज फातमी को 81818 वोटे मिले। केवटी विधानसभा चुनाव 2025 (Keoti Assembly Election 2025) बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां का हर चुनाव नतीजा बिहार की सियासत की दिशा तय करता है। दरभंगा जिले की यह सीट हमेशा से बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर का मैदान रही है। यहां के चुनावी इतिहास में ऐसा भी हुआ जब जीत-हार का फैसला सिर्फ 29 वोटों से तय हुआ। यही वजह है कि हर बार केवटी सीट पूरे बिहार की राजनीति का केंद्र बन जाती है।
यहां लगभग 2.89 लाख वोटर हैं, जिनमें मुस्लिम वोटर करीब 30.9% (89,494 वोटर) और दलित वोटर करीब 14.24% (41,243 वोटर) हैं। यही वोटर हर चुनाव में समीकरण बदलते रहे हैं। अब सवाल यह है कि 2025 में किसके पक्ष में जनता फैसला सुनाएगी-BJP या RJD?
2010 के चुनाव में केवटी सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार यादव और आरजेडी के फराज फातमी आमने-सामने थे। नतीजे इतने करीबी रहे कि बीजेपी केवल 29 वोटों से जीत पाई। अशोक कुमार यादव को 45,791 वोट मिले जबकि फराज फातमी को 45,762 वोट। यह बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला था।
2015 का चुनाव पूरी तरह से महागठबंधन की लहर में लड़ा गया। इस बार आरजेडी ने फराज फातमी को टिकट दिया और उन्होंने बीजेपी के अशोक कुमार यादव को हराया। फराज फातमी को 68,601 वोट मिले जबकि अशोक कुमार यादव को 60,771 वोट। यानी हार-जीत का अंतर था 7,830 वोटों का। इस चुनाव में मुस्लिम और यादव वोटरों के ध्रुवीकरण ने आरजेडी की जीत तय की।
2020 का चुनाव बीजेपी के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस बार बीजेपी ने डॉ. मुरारी मोहन झा को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने आरजेडी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया। मुरारी मोहन झा को 76,372 वोट मिले जबकि अब्दुल बारी सिद्दीकी को 71,246 वोट। यानी अंतर रहा 5,126 वोटों का। एनडीए की मजबूत चुनावी रणनीति और मोदी-नीतीश फैक्टर ने यहां बीजेपी की जीत सुनिश्चित की।
खास बात: 41,243 दलित वोटर यहां हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2025 में यह वोट बैंक बीजेपी, RJD या किसी नए समीकरण की ओर जाएगा अभी स्पष्ट नहीं है। आंकड़ों पर गौर करें तो केवटी सीट पर कभी बीजेपी जीतती है, तो कभी RJD। यहां नतीजे हमेशा सस्पेंस से भरे होते हैं। यही वजह है कि 2025 का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।