महिला हेल्थ ऑफिसर से मसाज कराते हुए डॉक्टर का वीडियो वायरल, शादीशुदा हैं दोनों

Published : Feb 04, 2023, 02:41 PM ISTUpdated : Feb 04, 2023, 07:37 PM IST
Khagaria news Video of doctor getting massage from female health officer goes viral

सार

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया। सिविल सर्जन डॉ राम नारायण चौधरी ने इसका संज्ञान लिया। दोनों डॉक्टरों को जारी किए गए शो कॉज नोटिस में लिखा है कि आपकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खगड़िया। महिला हेल्थ कम्युनिटी आफिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक डाक्टर का फेस मसाज कर रही है। मामला प्रकाश में आने के बाद सिविल सर्जन ने डाक्टर और महिला हेल्थ आफिसर को शो कॉज नोटिस जारी किया है। वायरल वीडियो में दिख रहे डाक्टर पीएचसी प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार हैं, जो मामला चर्चित होने के बाद छुटटी पर चले गए हैं। महिला ने वीडियो को वायरल नहीं किए जाने की गुहार लगायी है।

खुद ही मसाज का वीडियो बनाता रहा डॉक्टर

डॉक्टर कृष्ण कुमार और महिला कम्युनिटी हेल्थ आफिसर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें देखकर दोनों के बीच प्रगाढ संबंध का अंदाजा लगाया जा रहा है। वीडियो में भी दोनों डॉक्टर काफी घुले-मिले नजर आ रहे हैं। मजे की बात यह है कि एक तरफ महिला डॉ. का फेस मसाज कर रही है, दूसरी ओर डॉक्टर वीडियो बना रहा है, वीडियो में महिला को यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि प्लीज वीडियो मत बनाइए। दोनों डाक्टर शादीशुदा हैं।

सिविल सर्जन ने तुरंत लिया संज्ञान

फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया। सिविल सर्जन डॉ राम नारायण चौधरी ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और दोनों डॉक्टरों से पूछताछ भी की। उन्होंने दोनों डॉक्टरों को जारी किए गए शो कॉज नोटिस में लिखा है कि आपकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पद की ​गरिमा के प्रतिकूल है।

शो कॉज नोटिस के जवाब का इंतजार, हो सकती है कड़ी कार्रवाई

बरहाल, पीएचसी प्रभारी डाक्टर कृष्ण कुमार अवकाश पर हैं, जबकि उनसे तीन दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया है। अब उनके जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवाब मिलने के बाद दोनों डाक्टरों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान