किशनगंज विधानसभा चुनाव 2025: इस बार कौन जीता?

Published : Oct 19, 2025, 10:05 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 05:16 PM IST
किशनगंज विधानसभा चुनाव 2025

सार

Kishanganj Assembly Election 2025: किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल हुदा ने भाजपा की स्वीटी सिंह को 12794 वोटों से हराया। 70% मुस्लिम बहुल इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा कायम है।

Kishanganj Assembly Election 2025: किशनगंज विधानसभा सीट (Kishanganj Assembly Seat) बिहार के सीमांचल इलाके में राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सीट मानी जाती है। विधानसभा चुनाव 2025 में किशनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मो. कमरुल हुदा को  89669 वोट मिले। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह को 12794 वोटों के अंतर से हराया। स्वीटी सिंह को यहां से 76875 वोट मिले। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी शम्स अजहर ने 51370 मत हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर रहे। 

पिछली जीत और हार: आंकड़ों में विश्लेषण

2020 किशनगंज चुनाव

  •  विजेता: इज़हारुल हुसैन (INC)-61,078 वोट
  •  हारने वाले: स्वीटी सिंह (BJP)-59,697 वोट
  •  हार-जीत का अंतर: केवल 1,381 वोट
  • खास बात: यह चुनाव बेहद कांटे की टक्कर वाला रहा और कांग्रेस का दबदबा बना रहा।
  • नोट: पोस्ट ग्रेजुएट इज़हारुल हुसैन पर एक आपराधिक मुकदमा है। उनके पास कुल 66 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है और 79 हजार रुपए का कर्जा है।

2015 किशनगंज चुनाव

  •  विजेता: डॉ. मोहम्मद जावेद (INC)-66,522 वोट
  •  हारने वाले: स्वीटी सिंह (BJP)-57,913 वोट
  • खास बात: कांग्रेस ने लगभग 8,609 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

2010 किशनगंज चुनाव

  •  विजेता: डॉ. मोहम्मद जावेद (INC)-38,867 वोट
  •  हारने वाले: स्वीटी सिंह (BJP)-38,603 वोट
  • खास बात: सिर्फ 264 वोटों का अंतर, कांटे की टक्कर और रोमांचक नतीजा।

किशनगंज विधानसभा में सामाजिक और जातीय समीकरण

  • 1. मुस्लिम मतदाता बहुल हैं (लगभग 70%)।
  • 2. यादव और कुशवाहा मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
  • 3. कांग्रेस ने मुस्लिम-यादव गठबंधन को साधकर लगातार जीत दर्ज की।
  • 4. बीजेपी लगातार इस समीकरण को तोड़ने की कोशिश करती रही।
  • 5. सीमांचल क्षेत्र की राजनीतिक संवेदनशीलता हमेशा चुनावों को रोचक बनाती है।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी