लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी, हेमा, मीसा सहित अन्य आरोपियों को समन जारी, 9 फरवरी को दिल्ली कोर्ट में होना पड़ेगा पेश

Published : Jan 27, 2024, 07:07 PM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 07:28 PM IST
Land for Job Case

सार

लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी और उनकी बेटियों सहित अन्य के खिलाफ समन जारी हो गया है। इन सभी को 9 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

पटना. नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव परिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी कर दिया है। जिसके तहत राबड़ी देवी उनकी बेटी मीसा और हेमा यादव सहित अन्य आरोपियों को 9 फरवरी को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

9 फरवरी को कोर्ट में पेश

दरअसल शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर गौर करते हुए बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव सहित अन्य के खिलाफ समन जारी कर दिया है। जिसके तहत लैंड फॉर जॉब मामले के सभी आरोपियों को 9 फरवरी को कोर्ट में पेश होना होगा।

लालू और तेजस्वी यादव से होगी पूछताछ

इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव को ईडी ने 29 जनवरी को बुलाया है। वहीं दूसरी तरफ लालू के बेटे तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को दिल्ली बुलाया गया है।

ये है लैंड फॉर जॉब मामला

आरोप है कि जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब नौकरी के बदले जमीन का लाभ प्राप्त किया गया था। जिसमें लालू यादव परिवार सहित अन्य खास लोगों के नाम सस्ते दामों पर जमीन की गई थी। जिसमें लालू यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा और हेमा सहित कई आरोपी बनाए गए हैं। जिनके खिलाफ कोर्ट में ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में अब कोर्ट ने समन जारी कर दिया है। जिसके तहत 9 फरवरी को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म