उलझी पुलिस और फंस गई थ्योरी, मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मर्डर पर उठे ये सवाल- Watch Video

उलझी पुलिस और फंस गई थ्योरी, मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मर्डर पर उठे ये सवाल- Watch Video

Published : Jul 16, 2024, 12:54 PM IST

बिहार में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया कहा जा रहा था कि चोरी के दौरान हत्या हुई। हालांकि यह पूरी तरह से सही नहीं मालूम होता है।

विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मामला मंगलवार को सामने आया। जीतन सहनी के दो बेटे और एक बेटी है हालांकि वह दरभंगा के बिरौल स्थित घर में अमूमन अकेले ही रहते थे। मुकेश सहनी अक्सर व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई रहते है और वह कभी-कभी ही घर जाते थे। वहीं शादीशुदा बहन भी मुंबई में ही रहती है। सोमवार देर रात जीतन सहनी की हत्या उस दौरान हुई जब वह अकेले ही थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अपराधी हत्या नहीं बल्कि चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। इसी बीच विरोध करने पर जीतन सहनी की हत्या की गई। 

हालांकि जिस तरह से क्रूरता के साथ जीतन सहनी की हत्या हुई वह इस बात पर सवाल उठा रही है। अपराधियों के क्रूर रवैये का पता इससे ही चलता है कि जीतन सहनी के पेट के अंदर के अंगों को बाहर ही निकाल दिया गया। लोग बताते हैं कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन इतनी सादगी से रहते थे कि लोग उन्हें खूब पसंद करते थे। वह सरल स्वभाव के थे और अक्सर लोगों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आते थे। हालांकि हत्या के बाद जब लोगों ने जीतन सहनी का शव और घर का नजारा देखा तो हैरान हो गए। घर का सारा सामान बिखरा था और जीतन सहनी के पेट के अंदर के अंग तक बाहर निकले हुए थे।

23:25Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
03:58पप्पू यादव का बिहार सरकार पर निशाना, कहा- Nitish Kumar के रहते बुलडोजर एक्शन संभव नहीं
01:53ये खड़ा हो ना भाई! बिहार विधानसभा में दिखा CM Nitish Kumar का पुराना अंदाज
05:42Bihar में महागठबंधन टूट की ओर बढ़ चुका है? राजद-कांग्रेस विवाद से सियासत, Pappu Yadav ने दिया जवाब
04:43लालू परिवार के 20 साल पुराने बंगले पर नया संकट! क्या रहेगा न्यू एड्रेस
03:08बिहार में बुलडोज़र मॉडल लागू? सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
03:10CM बनने के बाद Action Mode में आए CM नीतीश कुमार, विकास कार्यों को लेकर दिया कड़ा निर्देश!
10:08बिहार कांग्रेस में जबरदस्त 'बवाल' पप्पू यादव को देखते ही 'वापस जाओ' के लगा दिए नारे
03:28विपक्ष ने Samrat Choudhary को बताया अपराधी… Nitish सरकार का फैसला चौंकाएगा!
19:11PK ने तोड़ा मौन व्रत! बिहार चुनाव 2025 की बड़ी हार के बाद क्या कहा?