Muzaffarpur News: इस गांव में मातम का माहौल, एक साथ निकले 5 जनाजे, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

Published : Aug 19, 2025, 03:00 PM IST

Muzaffarpur News: जिले के कटरा थाना क्षेत्र के खंगुराडीह-बंधपुरा में नहाने गए 5 किशोरों की डूबकर मौत हो गई। हादसे को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया साथ ही मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, जो राशि भुगतान कर दी गई।

PREV
15
मुजफ्फरपुर में 5 बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर में सोमवार को पांचों बच्चों के जनाजे एक साथ निकली। यह देख सभी की आंखों में आंसू आ गए। इन बच्चों के जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यहां मौदूज हर किसी की आंखों में आंसू था। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

25
एक साथ निकले 5 जनाजे

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के खंगुराडीह-बंधपुरा में एक साथ डूबकर 5 किशोरों की मौत से पूरा गांव शोक में है। मृतकों की पहचान खंगुराडीह निवासी मोहम्मद अनस (15 वर्ष), मोहम्मद हिदायतुल्लाह (14 वर्ष), मोहम्मद हमजा अली (12 वर्ष), मोहम्मद रहमान (12 वर्ष) और अब्बू तालीम (12 वर्ष) के रूप में हुई।

35
नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी किशोरों की मौत पर दुख जताया और सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने परिजनों को चेक के माध्यम से राशि का भुगतान कर दिया है।

45
कैसे हुआ हादसा

सभी बच्चे रविवार को नहाने गए थे। तभी पानी में डूबने से सभी पांच बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

55
ग्रामिणों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सभी नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बाढ़ के दौरान नावों की व्यवस्था भी नहीं की है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 25 साल पहले भी यहां नाव दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई थी। इसमें दो बच्चे भी शामिल थे।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories