
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में नई एनडीए सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री समेत कुल 27 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिसके गठन में जातीय समीकरणों का खूब ख्याल रखा गया है। नई कैबिनेट में राजपूत और दलित समुदाय से सबसे ज्यादा मंत्री बनाए गए हैं, जिसके बाद कुशवाहा और भूमिहार समुदाय को तवज्जो मिली है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं कुर्मी समुदाय से हैं। कुशवाहा और कुर्मी समुदाय से कई लोगों को कैबिनेट में शामिल हैं। सबसे पहले तो खुद नीतीश कुमार कुर्मी जाती से आते हैं। इसके साथ ही मंत्री श्रवण कुमार भी कुर्मी समुदाय से हैं। वहीं कुशवाहा मंत्रियों की लिस्ट में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सुरेंद्र मेहता और दीपक प्रकाश का नाम शामिल है।
कैबिनेट में वैश्य, निषाद और यादव समुदायों को भी जगह दी गई है। वैश्य समुदाय से दिलीप जायसवाल, नारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार और अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी समुदाय) को मंत्री बनाया गया है। वैश्य समुदाय को बीजेपी का कोर वोटर्स माना जाता है, और ये सभी नेता बीजेपी कोटे से मंत्री बने हैं।
नीतीश कैबिनेट में महिला प्रतिनिधित्व का भी ख्याल रखा गया है। कैबिनेट में महिलाओं की तरफ से श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री बनाया गया है, जो सदन में उनकी बढ़ती राजनीतिक ताकत को दर्शाता है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।