नोखा विधानसभा चुनाव 2025 कौन जीता?

Published : Oct 22, 2025, 02:28 PM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 09:32 PM IST
nokha vidhan sabha chunav 2025

सार

नोखा विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी ने 93,193 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने राजद की अनिता देवी को हराया, जो 2015 और 2020 में लगातार जीती थीं। इस परिणाम ने सीट पर राजद का दो बार का कब्जा समाप्त कर दिया।

Nokha Assembly Election 2025: नोखा विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के नागेंद्र चंद्रवंशी जीत गए हैं। उन्हें 93193 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की अनिता देवी को हराया। नोखा विधानसभा चुनाव 2025 (Nokha Assembly Election 2025) बिहार की उन सीटों में से है, जहां सत्ता का समीकरण बार-बार बदलता रहा है। कभी यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2015 और 2020 में राजद (RJD) की अनीता देवी ने लगातार जीत दर्ज कर यहां भाजपा और जदयू को मात दी। 

2010 चुनाव: भाजपा का कब्ज़ा

2010 में यहां भाजपा के रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने जीत दर्ज की। उन्होंने राजद की कांति सिंह को हराया।

  •  रामेश्वर प्रसाद (BJP)- 39,020 वोट
  •  कांति सिंह (RJD)- 27,297 वोट
  •  जीत का अंतर: 11,723 वोट

2015 चुनाव: भाजपा के गढ़ में राजद की सेंध

2015 का चुनाव इस सीट के लिए ऐतिहासिक रहा। राजद की अनीता देवी ने भाजपा के रामेश्वर प्रसाद को बड़े अंतर से हराया।

  •  अनीता देवी (RJD) -72,780 वोट
  •  रामेश्वर प्रसाद (BJP)- 49,782 वोट
  •  जीत का अंतर: 22,998 वोट

2020 चुनाव: राजद की लगातार दूसरी जीत

2020 में फिर अनीता देवी (RJD) ने जीत दर्ज की। इस बार उनका मुकाबला जदयू के नागेंद्र चंद्रवंशी से हुआ।

  •  अनीता देवी (RJD)-65,690 वोट
  •  नागेंद्र चंद्रवंशी (JD(U)-48,018 वोट
  •  जीत का अंतर: 17,672 वोट

नोट: आरजेडी नेता अनीता देवी पर एक आपराधिक केस दर्ज है। 12वीं पास अनीता के पास 1.20 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति और 12 लाख रुपए का कर्जा है।

नोखा विधानसभा का चुनावी समीकरण

  •  नोखा विधानसभा का इतिहास बताता है कि यहां की जनता हर बार बदलाव चाहती है।
  •  2000 से 2010 तक भाजपा का दबदबा रहा।
  •  2015 और 2020 में राजद ने भाजपा-जदयू को मात दी।

खास बात: यहां यादव, भूमिहार, ब्राह्मण और अल्पसंख्यक वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी