इतना गुस्सा...ससुराल पहुंचकर रात में पत्नी को चाकू से गोदा, दुस्साहस देखिए शव लेकर भागा, गांव के बाहर फेंक कर हो गया फरार

Published : Mar 19, 2023, 07:14 PM ISTUpdated : Mar 19, 2023, 07:16 PM IST
patna news, husband killed his wife by stabs with knife

सार

बिहार के पालीगंज के नौबतपुर थाने के खजूरी गांव में गजब हो गया। पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इसी दरम्यान, पति को इतना गुस्सा चढा कि वह ससुराल पहुंचा और रात में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

पालीगंज। बिहार के पालीगंज के नौबतपुर थाने के खजूरी गांव में गजब हो गया। पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इसी दरम्यान, पति को इतना गुस्सा चढा कि वह ससुराल पहुंचा और रात में अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति का दुस्साहस देखिए, उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की, लाश को लेकर भागा और ​गांव के बाहर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार पति की तलाश कर रही है। मृतका की पहचान गांव की ही रहने वाली दौलती देवी के रूप में हुई है।

घरेलू विवाद बनी हत्या की वजह

बताया जा रहा है महिला की हत्या की वजह घरेलू विवाद बना है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से महिला मायके में ही रह रही थी। काफी दिनों से दोनों अलग अलग रह रहे थे। पति अनुज मांझी कलह की वजह से परेशान था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को वह खजूरी स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। रात के समय उसने मौका देखकर पत्नी को चाकू से मार डाला। पत्नी की मौत के बाद उसका शव लेकर गांव के बाहर आया और फेंककर फरार हो गया।

गांव वालों की लाश पर नजर पड़ी, पुलिस को दी सूचना

जब रविवार की सुबह गांव वालों की नजर महिला की लाश पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। नौबतपुर थाने की पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। आरोपी पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान