अररिया में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेसियों ने दशकों तक आपको लूटा है, कभी माफ मत करना

Published : Apr 26, 2024, 02:52 PM IST
pm modi election .jpg

सार

अररिया में पीएम मोदी ने जनसभा की। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने जनता से कहा कि इन कांग्रेसियों को कभी माफ मत करना। दशकों तो इन लोगों ने आपको लूटा है। 

अररिया (बिहार)। लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का बिहार को लेकर खास फोकस नजर आ रहा है। इस बार पीएम मोदी चुनाव को लेकर बिहार पर ज्यादा फोकर कर रहे हैं। पीएम मोदी 10 दिन में दूसरी बार चुनावी रैली पर बिहार पहुंचे और कांग्रेसियों को खिलाफ जमकर हमला बोला। पीएम ने अररिया में जनसभा के दौरान कहा कि कांग्रेसियों ने दशकों तक आपको लूटा है। इन लोगों को कभी माफ मत करिएगा। इनको इनकी गलितयों की सजा मिलनी ही चाहिए। इन लोगों ने देश की जनता और देश के साथ दगा किया है।

देश की सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों के लिए देश की सुरक्षा भी कोई मायने नहीं रखती है। आज देश की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम उठाया जाता है तो ये लोग उसका विरोध करते हैं। सेना के लिए जहाज और हाईटेक हथियार खरीदो तो सवाल खड़े करते हैं। ये देश की सुरक्षा का कमजोर करना चाहते है। ये देश को पहले जैसा बनाना चाहते हैं कि कोई भी हमलाकर चला जाए और हम जवाब भी न दें। 

 लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के ताजा अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

संस्कृति का मजाक उ़ड़ाया लेकिन अब बस
कांग्रेसियों ने देश की संस्कृति तक का मजाक उड़ाया लेकिन अब नहीं बर्दाश्त करेंगे। अब जनता भी जागरूक हो चुकी है। वे जानती है कि कांग्रेस केवत तुष्टिकरण की राजनीति करना जानती है। उसे विकास से मतलब नहीं। देश की संस्कृति का मजाक उड़ाना अब बंद करना होगा। 60 साल केवल अपने शाही परिवार को मजबूत करने के बारे में सोचा है। किसी और को कभी पनपने ही नहीं दिया। राजशाही को बरकरार रखने के लिए ही दूसरों को दबाते रहे लेकिन अब इनको सबक सिखाने का समय है।

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र