हैवानों ने आठ साल की बिटिया को भी नहीं बख्शा, यज्ञ स्थल से उठाकर गैंगरेप

Published : Feb 13, 2023, 08:05 PM IST
minor molested

सार

एक आठ साल की बच्ची गैंगरेप का शिकार हुई है। ​पूर्णिया मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। हैवानों ने उसे यज्ञ स्थल से उठाया और दिल को झकझोरने वाली इस वारदात को अंजाम दिया।

पूर्णिया। एक आठ साल की बच्ची गैंगरेप का शिकार हुई है। ​पूर्णिया मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। हैवानों ने उसे यज्ञ स्थल से उठाया और दिल को झकझोरने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। मामला अकबरपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

अपनी बहन के साथ यज्ञ देखने गयी थी बच्ची

परिजनों के अनुसार, गांव के पास ही यज्ञ का आयोजन हुआ था। अपनी बहन के साथ पीड़िता यज्ञ देखने गयी थी। पर बच्ची अचानक यज्ञ स्थल से ही गायब हो गयी। काफी खोजने के बाद भी वह नहीं मिली। परिजन थक हार कर घर चले गए और फिर दोबारा बच्ची को आसपास खोजा पर वह मिली नहीं।

रात करीब दो बजे घर पहुंची बच्ची

परिजन बच्ची के गायब होने से परेशान थे। बच्ची रात करीब दो बजे घर पहुंची, वह लड़खड़ा रही थी। उसके पैर पर खून लगा था। यह देखकर परिजन परेशान हो गए। अकबरपुर ओपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। बच्ची को भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया।

दो लड़के उठाकर मक्के के खेत में ले गए

पीड़ित बच्ची का कहना है कि जहां यज्ञ हो रहा था, उसी के बगल में स्थित एक दुकान के पास से दो लड़के उसे उठाकर मक्के के खेत में ले गए थे। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून के धब्बे मिले। मक्के का पौधा भी टूटा हुआ मिला।

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जुटाए सबूत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का बयान लिया गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट