
Priyanka Gandhi Bike Rally Darbhanga: राहुल गांधी इन दिनों बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के 11वें दिन यानी बुधवार को उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ दरभंगा में एक बार फिर बाइक रैली निकाली। इस दौरान प्रियंका गांधी बाइक पर उनके पीछे हेलमेट लगाकर बैठी नजर आईं।
बाइक रैली का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी हेलमेट पहने राहुल गांधी की बाइक पर बैठी हैं। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए। स्टालिन को महागठबंधन के नेताओं ने मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। इससे पहले मंगलवार देर रात राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा मधुबनी होते हुए दरभंगा की सीमा में प्रवेश कर गई। जहां महागठबंधन के लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह लोग राहुल गांधी के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। खास बात यह रही कि प्रियंका वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ खड़ी थीं। दोनों पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। इसके साथ ही लोगों में राहुल गांधी के पास आने की होड़ मच गई। आखिरकार किसी तरह राहुल गांधी का काफिला दरभंगा के खरुआ गांव पहुंचा। जहां फकरुद्दीन अली अहमद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रात्रि विश्राम किया गया। वीडियो में राहुल गांधी भीड़ में पीछे नजर आएं, वो लाल रंग की टीशर्ट पहनें नजर आएं है।
रात्रि विश्राम से पहले, कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से SIR में अनियमितताओं की भी शिकायत की। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बताया कि दरभंगा के जाले विधानसभा में अब भी सात हज़ार से ज़्यादा मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम एक से ज़्यादा जगहों पर दर्ज है। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस नेता मुसकुर उस्मानीने बताया कि राहुल गांधी अभी दरभंगा की धरती पर आए हैं। हमने राहुल गांधी को यह पोस्टर भी दिखाया है। हमने अपने नेता को पहले भी यह जानकारी दी है। मैंने खुद मौके पर जाकर इसकी जांच की।
एक ही व्यक्ति अभी भी एक से ज़्यादा जगहों पर मतदाता है। फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है कि उसका बूथ नंबर बदल दिया गया है। ऐसे में चुनाव आयोग पर सवाल उठता है कि ये कैसा SIR है? अगर चुनाव आयोग सत्यापन करना चाहता है, तो हम उनके साथ जाने को तैयार हैं। इसीलिए हम कहते हैं 'वोट चोर गद्दी छोड़'।
यह यात्रा 17 अगस्त 2025 को शुरू हुई और 1 सितंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली के साथ समाप्त होगी।
राहुल गांधी ने दरभंगा में प्रियंका गांधी के साथ बाइक रैली निकाली। इस दौरान प्रियंका गांधी बाइक पर पीछे बैठी नज़र आईं और उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था।
इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची और मतदाता अधिकारों में अनियमितताओं के बारे में जनता को जागरूक करना और चुनाव आयोग पर दबाव बनाना है।
उत्तर: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भाग लिया।
यह यात्रा 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की एक बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।