
नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। 2025 की नई कैबिनेट में उनके साथ 26 मंत्रियों शपथ ली है। वहीं बिहार सरकार में महिला कोटे से मिनिस्टर बनाई गईं रमा निषाद इतनी अमीर हैं कि सीएम नीतीश और राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट सिंह चौधरी, विजय कुमार सिन्हा कहीं नहीं ठहरते हैं। यानि उनके पास कई गुना संपत्ति है।
चुनावी हलफनामे के मुतबिक बिहार सरकार में मंत्री बनाई गईं रमा निषाद के पास 31.86 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें चल संपत्ति 6 करोड़ 5 लाख है, जबकि अचल संपत्ति 25 करोड़ 8 लाख है। हालांकि उनके ऊपर कुछ कर्जा भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रमा निषाद पर करीब 75 लाख रुपए की देनदारियां हैं।
नीतीश कुमार के पास कुल नेटवर्थ1.64 करोड़ रुपए की है। जिसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास 11.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। जबकि इस तिकड़ी में बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमर सिन्हा इन दोनों में सबसे अमीर हैं। जिनके पास11.62 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है। उनके बाद सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार आते हैं।
बता दें कि रमा निषाद भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। वह मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं। 58 साल की रमा निषाद बीजेपी की काफी सीनियर नेता मानी जाती हैं। उनके पति अजय निषाद भी बीजेपी के वरिष्ट नेता हैं, जो 2014 और 2019 में मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। निषाद परिवार बिहार की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में लंबे अरसे से सक्रिय है। उनका महिलाओं में उनका अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।इतना ही नहीं बिहार में भाजपा की रणनीति में वह काफी अहम मानी जाती हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।