
Ramgarh Assembly Election 2025: रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Assembly) बिहार की कैमूर जिले की अहम सीट मानी जाती है। इस सीट पर 2025 में बसपा (BSP) ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। सतिश कुमार सिंह यादव के बीच बीजेपी के साथ कांटे की टक्कर थी।
2024 के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने बसपा के सतीश कुमार यादव को 1,362 वोटों से हराया। अशोक सिंह को कुल 62,257 वोट मिले, जबकि बसपा के सतीश कुमार यादव को 60,895 वोट मिले। राजद (RJD) तीसरे नंबर पर रही। यह जीत बीजेपी के लिए बड़ी राहत थी, क्योंकि 2020 में पार्टी तीसरे स्थान पर चली गई थी।
2020 के चुनाव में आरजेडी के सुधाकर सिंह ने बेहद कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की। सुधाकर सिंह को 58,083 वोट मिले, जबकि बसपा के अंबिका यादव को 57,894 वोट मिले। जीत का अंतर सिर्फ 189 वोट रहा। इस बार बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को 56,084 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।
2015 में अशोक कुमार सिंह (BJP) ने 57,501 वोट हासिल कर आरजेडी के अंबिका सिंह (49,490 वोट) को 8,011 वोटों से हराया। इस जीत से बीजेपी ने रामगढ़ पर मजबूत पकड़ बनाई थी।
2010 में आरजेडी के अंबिका सिंह ने 30,787 वोट हासिल कर अशोक कुमार सिंह को मात दी। उस समय अशोक कुमार सिंह निर्दलीय उम्मीदवार थे और उन्हें 27,809 वोट मिले थे।
रामगढ़ सीट पर यादव, भूमिहार और दलित वोटर्स की बड़ी संख्या है। यही समीकरण हर चुनाव में परिणाम तय करते हैं। आरजेडी को यादव और मुस्लिम वोटर्स का साथ मिलता है, जबकि बीजेपी को भूमिहार और ऊपरी जातियों का समर्थन। बसपा भी दलित वोट बैंक पर नजर रखती है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।