समस्तीपुर विधानसभा चुनाव 2025: लालू के अभेद्य दुर्ग में JDU ने कैसे किया उलटफेर?

Published : Oct 30, 2025, 09:45 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 07:51 PM IST
Samastipur Assembly constituency

सार

समस्तीपुर विधानसभा सीट पर 15 साल बाद बड़ा उलटफेर हुआ। जेडीयू उम्मीदवार अश्वमेध देवी ने 95,728 वोट पाकर आरजेडी के अख्तरुल इस्लाम शाहिन को 13,875 वोटों से हराया। शाहिन को 81,853 वोट मिले जबकि निर्दलीय चेतना झांब 6,193 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

Samastipur Assembly Election 2025: समस्तीपुर विधानसभा सीट बिहार के समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और इसे लंबे समय से राजद का गढ़ माना जाता रहा है। यहां पर बीते 15 वर्षों से अख्तरुल इस्लाम शाहिन का कब्जा रहा लेकिन इस बार जेडीयू ने आरजेडी से यह सीट छीन ली। जेडीयू कैंडिडेट अश्वमेध देवी ने 95728 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने आरजेडी कैंडिडेट अख्तरुल इस्लाम शाहिन को 13875 वोटों के अंतर से हराया। अख्तरुल इस्लाम शाहिन को 81853 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी चेतना झांब को 6193 वोट मिले।

समस्तीपुर विधानसभा सीट के चुनावी आंकड़े और वोटिंग पैटर्न

2010 के समस्तीपुर विधानसभा चुनाव

  •  अख्तरुल इस्लाम शाहिन (RJD) - 42,852 वोट (37%)
  •  रामनाथ ठाकुर (JD(U)) - 41,025 वोट (35%)
  •  वोट मार्जिन: 1,827 वोट

नोट: सीट पर राजद ने पहली बार अपने मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया।

2015 के समस्तीपुर विधानसभा चुनाव

  • अख्तरुल इस्लाम शाहिन (RJD) - 82,508 वोट (55%)
  •  रेणु कुमारी (BJP) - 51,428 वोट (34%)
  •  वोट मार्जिन: 31,080 वोट

नोट: राजद ने यहां दबदबा बनाए रखा और जीत का अंतर और मजबूत हुआ।

2020 के समस्तीपुर विधानसभा चुनाव

  •  अख्तरुल इस्लाम शाहिन (RJD) - 68,507 वोट (41.21%)
  •  अश्वमेध देवी (JD(U))- 63,793 वोट (38.37%)
  •  वोट मार्जिन: 4,714 वोट

नोट: इस बार मुकाबला बहुत ही कांटे का और सस्पेंसेफुल रहा।

नोट: अख्तरुल इस्लाम शाहिन पर पांच आपराधिक केस हैं। करीब 68 लाख की संपत्ति के मालिक इस आरजेडी नेता की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास की है।

समस्तीपुर विधानसभा सीट का इतिहास और जातीय समीकरण

  •  समस्तीपुर सीट लालू यादव और राजद के लिए पारंपरिक किला रही है।
  •  यहां की जातीय संरचना में यादव, मुस्लिम और दलित समुदाय निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
  •  Yadav-Muslim समीकरण हमेशा RJD के पक्ष में रहा है, लेकिन जदयू/बीजेपी की नई रणनीति इसे चुनौती दे सकती है।
  •  बूथ मैनेजमेंट, प्रत्याशियों की छवि और स्थानीय नेटवर्क हमेशा परिणाम को प्रभावित करते रहे हैं।

प्रत्याशी प्रोफाइल और आपराधिक रिकॉर्ड

  • अख्तरुल इस्लाम शाहिन (RJD): लगातार तीन बार विजेता, अनुभव और मजबूत जनाधार।
  • अश्वमेध देवी (JD(U)): पूर्व मंत्री की भूमिका, स्थानीय प्रभाव।
  •  रेणु कुमारी (BJP): 2015 में दूसरे स्थान पर रही।

समस्तीपुर विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट और रणनीति

  •  RJD ने तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत बूथ मैनेजमेंट किया।
  •  जदयू और बीजेपी ने नए वोटरों और युवा मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया।
  •  यह सीट हमेशा सस्पेंसेफुल और कड़ी टक्कर वाली रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान