
भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार को शहज़ादा नहीं चाहिए, काम करने वाला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चाहिए। संबित पात्रा ने इस दौरान कई अन्य चीजों को लेकर भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया।