
Sherghati Assembly Election 2025: भाजपा सहयोगी पार्टी Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने शेरघाटी विधानसभा चुनाव 2025 में उदय कुमार सिंह ने हासिल की जीत। इस साल जनता ने लोजपा पर अपना भरोसा जताया है।
शेरघाटी विधानसभा सीट हमेशा से ही राजनीतिक उठा-पटक की वजह से चर्चित रही है।
खास बात: इतिहास में देखा जाए तो कांग्रेस, JDU, RJD, JKD और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है, जबकि BJP आज तक विजय हासिल नहीं कर पाई।
शेरघाटी विधानसभा में यादव समुदाय सबसे प्रभावशाली है। कुर्मी, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटर भी चुनावी समीकरण को बदलने में निर्णायक हैं। 2020 में यादव-मुस्लिम वोट बैंक की ताकत ने RJD को जीत दिलाई। इस बार NDA और महागठबंधन दोनों ही जातीय गणित और विकास मुद्दों का जादू चलाने में लगे हैं।
शेरघाटी का हर बूथ अब युद्धक्षेत्र बन चुका है। RJD की सामाजिक नेटवर्किंग और NDA का बूथ मैनेजमेंट चुनाव की धुरी बन सकता है। वोटरों का मूड, स्थानीय मुद्दे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं इस बार निर्णायक होंगी।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।