सिकंदरा चुनाव 2025: एक बार फिर Praphull Kumar Manjhi बनें सिकंदर, हासिल की जीत

Published : Oct 30, 2025, 10:54 AM ISTUpdated : Nov 15, 2025, 12:45 AM IST
Sikandra Assembly constituency

सार

प्रफुल्ल कुमार मांझी ने 2025 में सिकंदरा विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। उन्हें 97,000 से ज़्यादा वोट मिले। मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें विजयी बनाया।

Sikandra Assembly Election 2025: सिकंदरा विधानसभा चुनाव 2025 (Sikandra Assembly Election 2025) के लिए हम ने Praphull Kumar Manjhi ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया है। जनता ने 97 हजार से अधिर वोट दिए हैं। ये उनकी लगातार दूसरी जीत है।

सिकंदरा विधानसभा का चुनावी इतिहास

  •  2010 चुनाव: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामेश्वर पासवान ने एलजेपी के सुभाष चंद्र बोस को हराया। रामेश्वर को 39,829 वोट मिले, जबकि बोस को 27,468 वोट। जीत का अंतर 12,361 रहा।
  •  2015 चुनाव: कांग्रेस के सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने एलजेपी उम्मीदवार को हराया। बंटी चौधरी को लगभग 59,000 वोट मिले और उन्होंने 8,000 वोटों से जीत दर्ज की।
  •  2020 चुनाव: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कांग्रेस के बंटी चौधरी को हराया। मांझी को 47,061 वोट (30.67% वोट शेयर) और बंटी को करीब 41,556 वोट मिले। जीत का अंतर 5,505 रहा।

सिकंदरा विधानसभा का जातीय समीकरण और वोटिंग पैटर्न

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC) की बड़ी आबादी निर्णायक भूमिका निभाती है। इसके अलावा दलित, महादलित और पिछड़े वर्गों की संख्या भी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि दलित-पिछड़ा समीकरण हर बार चुनावी गणित बदल देता है।

सिकंदरा विधानसभा के प्रत्याशी, शिक्षा और प्रोफाइल

  •  प्रफुल्ल कुमार मांझी (हम): स्नातक शिक्षा, संपत्ति लगभग 1.8 करोड़, कोई गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड नहीं।
  •  सुधीर उर्फ बंटी चौधरी (कांग्रेस): पोस्ट-ग्रेजुएट, संपत्ति 2.5 करोड़, एक-दो मामूली केस दर्ज।
  •  संभावित जेडीयू उम्मीदवार: पुराने संगठनात्मक चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी।

सिकंदरा विधानसभा का बूथ मैनेजमेंट और 2025 की चुनौती

भाजपा, जेडीयू और हम अपने-अपने बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने में जुटे हैं। 2020 में ‘हम’ की जीत की बड़ी वजह थी बिखरे हुए वोट और बूथ स्तर तक की रणनीति। कांग्रेस और एनडीए अब इस समीकरण को तोड़ने की कोशिश में हैं।

सिकंदरा विधानसभा 2025 का बड़ा सवाल

क्या इस बार भी सिकंदरा में नया चेहरा और नई पार्टी जीत दर्ज करेगी? या फिर पुराने विजेता वापसी करेंगे? हर चुनाव में मतदाताओं का मूड बदलने वाला यह क्षेत्र 2025 में किसे “सिकंदर” बनाएगा, यह रहस्य अभी बरकरार है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान