फोटो सेशन-आर्शीवाद के बीच जयमाला स्टेज पर दूल्हे की मौत, कुछ मिनट पहले दुल्हन को पहनाई थी वरमाला

Published : Mar 03, 2023, 03:00 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 05:30 PM IST
sitamarhi news Groom died of heart attack on Jaimala stage zrua

सार

जयमाला के लिए स्टेज सजा था, दुल्हा-दुल्हन भी खुश थे। दूल्हे ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। पर थोड़ी देर बाद ही दूल्हा स्टेज पर गिर पड़ा तो लोग अवाक रह गए। समारोह में अफरा तफरी मच गई।

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढी से एक दुखद घटना सामने आई है। आपको भी पल भर के लिए यकीन करना मुश्किल होगा। सोनबरसा प्रखंड के एक गांव में धूमधाम से शादी की रस्में निभाई जा रहीं थी। जश्न का माहौल था, डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। जयमाला के लिए स्टेज सजा था, दुल्हा-दुल्हन भी खुश थे। दुल्हे ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। पर थोड़ी देर बाद ही दूल्हा स्टेज पर गिर पड़ा तो लोग अवाक रह गए। समारोह में अफरा तफरी मच गई। मौके पर ही दूल्हे की मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इलाके में भी मातम सा माहौल है। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

जयमाला के बाद वर वधू को स्टेज पर आशीर्वाद भी दे आए थे परिजन

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था। महिलाएं पारम्परिक गीत गा रही थीं। जयमाला की रस्म निभाई जा रही थी। दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों पक्ष के लोगों ने वर-वधू को स्टेज पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया और तस्वीरें खिंचवाईं। उसके थोड़ी देर बार ही दूल्हा एकाएक स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ा। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसे आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने भी दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। शादी का जश्न, मातम में तब्दील हो गया।

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कर ली थी पास

सीतामढी के परिहार प्रखंड के मनिथर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बारात लेकर आए थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे सुरेंद्र कुमार के माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है। वह पढने में मेधावी थे। रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा भी पास कर ली थी। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से शादी की बात चल रही थी। पर सुरेंद्र पढाई का हवाला देकर शादी टालने की बात कहते थे। उनकी मौत के बाद रात में ही परिजन शव लेकर अपने गांव गए और अंतिम संस्कार किया।

डीजे की तेज आवाज के कारण हुई मौत!

बारात में आए व्यक्ति का कहना है कि सुरेंद्र की मौत डीजे की तेज आवाज के कारण हुई। वह बार बार डीजे की आवाज कम करने की बात कहते रहें। पर लोगों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। ग्रामीणों का भी कहना है कि डीजे के तेज आवाज के धमक की वजह से सुरेंद्र को हार्ट अटैक आया।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा मुस्लिम महिला का हिजाब, Watch Video
कौन हैं संजय सरावगी : बने बिहार BJP के नए अध्यक्ष, M.Com के बाद किया MBA