हेलिकॉप्टर में सवार होकर तेजस्वी ने खाई मछली, सहनी बोले- किसी को मिर्च लगे तो..., देखें वीडियो

Published : Apr 10, 2024, 11:50 AM ISTUpdated : Apr 10, 2024, 11:56 AM IST
Tejashwi Yadav eats fish in helicopter

सार

तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार के दौरान मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में मछली खाई है। मछली-रोटी मुकेश सहनी लेकर आए थे।

पटना। राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने वीआईपी के मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में सवार होकर मछली खाई है।

तेजस्वी ने मछली खाने का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में तेजस्वी कहते हैं, आप देख रहे हैं कि हम अभी मुकेश सहनी के साथ हैं। हमलोग पूरे दिन प्रचार किए हैं। प्रचार करने के बाद हमलोगों को यही 10-15 मिनट मिला है कि लंच कर सकें। आज मुकेश खाना लाए हैं। मछली लाए हैं। बहुत स्वादिष्ट मछली है, एक कांटे की मछली है। साथ में रोटी, नमक, प्याज और हरी मिर्च है। मछली कौन सी है यह मुकेश बताएंगे।"

 

 

इसके बाद मुकेश सहनी ने कहा, "यह मछली खासकर मिथलांचल, कोशी में पाई जाती है। इसका नाम है चेचरा। प्याज, मछली और मिर्च, नमक है। यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को बहुत मिर्च लगेगी, कृपया कर उन्हें मिर्च नहीं लगे। वो मिर्च हमलोगों से मांग लें।"

गिरिराज सिंह बोले-  सिजनल सनातनी हैं तेजस्वी

तेजस्वी के मछली खाने पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी सिजनल सनातनी हैं। तुष्टिकरण के पोषक हैं। वोट के चलते ये लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए को भी काफी संख्या में लेकर आए थे। ये वोट के सौदागर हैं। ये सनातनी पुजारी नहीं हैं। ये सनातन का लबादा ओढ़कर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।”

यह भी पढ़ें- राजद ने जारी किया 22 उम्मीदवारों का लिस्ट तो कांग्रेस की 14वीं लिस्ट आई: लालू की बेटी मीसा भारती देंगी पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव को चुनौती

बिहार में हैं लोकसभा की 40 सीटें

गौरतलब है कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। यहां सभी सात चरणों में चुनाव हो रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी VIP (विकासशील इंसान पार्टी) हाल ही में महागठबंधन में शामिल हुई है। राजद ने उन्हें अपने कोटे से तीन सीटें दी हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम के मेगा रोड शो में दिखा जनसैलाब, मोदी ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद, बोले- थैंक्यू चेन्नई, आज का दिन बहुत खास था

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी