Unique Wedding : दहेज की जगह दूल्हे ने मांगी ये 11 चीज, देशभर में होने लगी इस शादी की चर्चा

Published : Apr 08, 2024, 07:32 PM IST
Unique wedding

सार

बिहार के एक युवक ने अनूठे तरीके से शादी की। जिसकी चर्चा सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में हो रही है। आईये जानते हैं क्यों ये शादी चर्चा का विषय बन गई। 

देवीपुर. जहां आज के समय में दहेज के बगैर हुई शादियां टूटने की कगार पर पहुंच जाती है। वहीं बिहार के एक युवक ने ऐसी शादी की जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दूल्हे ने दहेज की जगह 11 पौधे मांगकर शादी की रस्म अदा करवाई। इसी के साथ संविधान को साक्षी मानकर दुल्हन से शादी की। यही कारण है कि इस शादी की सिर्फ यूपी बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा हो रही है।

बैंक में नौकरी फिर भी नहीं घमंड

बिहार में अगर कोई नौकरी वाला लड़का होता है। तो उसकी डिमांड काफी अधिक हो जाती है। लेकिन हैरानी की बात है कि बिहार के देवीपुर निवासी फेकू चौधरी का बेटा प्रदीप चौधरी बैंक में कैशियर होने के बावजूद काफी सादे तरीके से शादी करने में विश्वास करता था। यही कारण है कि उसने अपनी शादी में एक रुपए का भी दहेज नहीं लिया। बगैर दहेज शादी करने से उसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

11 पौधे लेकर की शादी

प्रदीप चौधरी ने शादी में दहेज के लिए इंकार कर दिया और दहेज की जगह विभिन्न प्रजाति के 11 पौधे लिये। जिसमें पीपल, नीम, आम, बरगद, अशोक, क्रिसमस ट्री सहित अन्य पौधे शामिल थे। इन पौधों को मेहमानों ने सम्मान के साथ दूल्हा दुल्हन को उपहार में दिये और उनके साथ इस शादी समारोह को भव्य बनाया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ रही काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर

भ्रूण हत्या का भी विरोधी दूल्हा

दूल्हे ने कहा कि हमारे यहां अच्छा दहेज देने वाले कई रिश्ते आए थे। लेकिन हमें दहेज नहीं चाहिये था। दहेज के लालची लोग गर्भ में ही कन्या को मार देते हैं। दहेज की बुराई को खत्म करने के लिए ही उन्होंने दहेज के बगैर शादी की। इसी के साथ पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधे लिये। इन पौधों को वे लगाकर उन्हें बढ़ा करेंगे। ताकि ये उनकी शादी की निशानी बन जाएं।

यह भी पढ़ें: खूबसूरत बीवी की रील पर आए ऐसे कमेंट्स, पढ़कर पति ने कर लिया सुसाइड

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल