
दरभंगा. बिहार के बिरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले ग्राम सुपौल में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है। उनका शव के घर के अंदर ही खून से सना हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उनके पिता का नाम जीतन सहनी है। जिनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है।
दरभंगा के घनश्यामपुर की घटना
जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर क्षेत्र में स्थित मुकेश सहनी के घर में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर हत्याकांड किया है। बदमाशों ने मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी सहित पुलिस बल पहुंच गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
प्लेन में मछली का वीडियो
हालही लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी का एक वीडियो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मछली खाते हुए वायरल हुआ था। चुनाव में मुकेश सहनी ईडी गठबंधन के साथ थे। आपको बतादें कि मुकेश सहनी मल्लाह समाज से हैं। बिहार में मल्लाह समाज का बड़ा वोट बैंक है। जिनकी समाज में भी अच्छी पकड़ है।
बिहार में मंत्री रहे मुकेश सहनी
आपको बतादें कि मुकेश सहनी बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री रहे हैं। वे बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड में स्टेट डिजाइनर के रूप मे भी काम किया है।
यह भी पढ़ें : आगरा में अजीब डिमांडः लिपिस्टिक की वजह से खड़ी हो गई पति-पत्नी के बीच दीवार
मुंबई से निकले मुकेश सहनी
मुकेश सहनी अपने पिता की हत्या की जानकारी मिलते ही मुंबई से दरभंगा के लिए निकल गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घुर में घुसकर धारदार हथियार से गोदकर उनके पिता जीतन सहनी की हत्या की है।
यह भी पढ़ें : 'हमें भी अपनी सेवा पानी का मौका दो, एक रात रूकने का क्या लोगी', जयपुर एयरपोर्ट की कहानी, क्रू मेंबर की जुबानी
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।