पहली बार विधायक बने किरण सिंहदेव को भाजपा ने बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

Published : Dec 21, 2023, 05:40 PM ISTUpdated : Dec 21, 2023, 05:42 PM IST
kiran singhdev

सार

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अभी तक इस पद की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम अरुण साव ने सभांल रखी थी। लेकिन अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को बना दिया है।

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंहदेव की नियुक्ति की है। ये नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई है। उन्होंने बस्तर संभाग के जगदलपुर से विधायक किरण सिंहदेव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। किरण सिंहदेव यूं तो भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल है। ले​किन विधानसभा का चुनाव वे पहली बार लड़कर जीते हैं।

भाजपा होगी और मजबूत

किरण सिंहदेव भाजपा के दिग्गज नेता होने के साथ ही विधायक भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। ऐसे में भाजपा में किरण सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए नियुक्तियां

भाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी बहुमतों से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। अब 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस कारण आलाकमान से लेकर कार्यकर्ता तक सभी लोकसभा चुनाव को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा में होने वाली नई नियुक्तियां भी काफी सोच समझकर की जा रही है। ताकि इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिले।

हाईप्रोफाइल सीट से जीते थे किरण सिंहदेव

बस्तर संभाग की हाईप्रोफाइल सीट जगदलपुर से किरण सिंहदेव के सामने कांग्रेस से जतिन जायसवाल थे। जिन्हें किरण सिंहदेव ने 90336 वोट पाकर 29834 वोट से हराया था। दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी। क्योंकि जतिन जायसवाल भी पूर्व मेयर थे। वहीं किरण सिंहदेव भी भाजपा के दिग्गज नेता हैं। ऐसे में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर उन्होंने सीट पर कब्जा किया था।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल