चलती बाइक पर रोमांस, कड़कड़ाती ठंड में एक दूसरे की बाहों में झूले लड़का-लड़की, वीडियो वायरल

Published : Dec 18, 2023, 07:30 PM ISTUpdated : Dec 18, 2023, 07:32 PM IST
couple romance

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

दुर्ग. चलती बाइक पर रोमांस करते हुए एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के की बाहों में बाहें डालकर लड़की तेज रफ्तार बाइक पर नजर आ रही है। इस नजारे को देखकर हर किसी की नजर इस कपल से हट नहीं रही थी। कोई इनके वीडियो बना रहा था। तो कोई फोटो खींच रहा था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भारी भरकम चालान काट दिया।

सरेआम रोमांस करना पड़ा भारी

शहर की सड़क पर रोमांस करना इस कपल को भारी पड़ गया, क्योंकि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखकर पुलिस एक्शन में आई और बाइक वाले का 4 हजार रुपए का चालान बना दिया।

मैकेनिक युवक घूमा रहा था गर्लफ्रैंड

बताया जा रहा है कि जो युवक सड़क पर चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था। वह एक मैकेनिक है। जो किसी की बाइक सुधारने के बाद अपनी गर्लफ्रैंड को घूमाने ले गया। इसी दौरान वह ज्यादा जोश में आ गए और सड़क पर ही रोमांस करने लगे। हालांकि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस प्रकार के वीडियो वायरल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  जज की कार छीनने वाले हिमांशु और सुकृत को मिली बड़ी राहत, शिवराज सिंह चौहान ने लिखा था लेटर

नेशनल हाईवे 56 पर दौड़ रही थी बाइक

चलती बाइक पर कड़कड़ाती ठंड में लड़का लड़की रोमांस करते हुए जिसे भी नजर आए वे देखकर हैरान थे। क्योंकि एक तरफ कड़कड़ती ठंड तो दूसरी तरफ जान का खतरा नजर आ रहा था। अगर जरा सी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि ये बाइक भी नेशनल हाइवे 56 पर दौड़ा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने 4000 रुपए का चालान काटा है।

यह भी पढ़ें: क्या शिवराज को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली से आया बुलावा...कहा था-'मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा'

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस