100% ब्लॉक हार्ट की सभी नसों को खोलने वाला देश का पहला संस्थान बना छत्तीसगढ़ ये अस्पताल

Published : Dec 14, 2023, 06:34 PM ISTUpdated : Dec 14, 2023, 06:37 PM IST
impela

सार

छत्तीसगढ़ के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो अच्छे अच्छों के बस की बात नहीं है। उन्होंने इम्पेला टेक्निक से हार्ट पेशेंट की 100 प्रतिशत ब्लॉक नसों को खोलकर उन्हें नया जीवनदान दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय देश का पहला संस्थान बन गया, जिसने 100 प्रतिशत ब्लॉक हार्ट की नसों को इम्पेला टेक्निक से खोल दिया। दरअसल इम्पेला छोटा सा हार्ट पंप है। जो एंजियोप्लास्टी के दौरान हार्ट, फेंफड़ें, किडनी और लीवर सहित शरीर के अन्य अंगों को स्थिर रखता है। इम्पेला पद्धति से यूं तो कई मरीजों की इलाज हो चुका है। लेकिन इस पद्धति से इलाज करने वाला ये पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।

इम्पेला लगाकर किया इलाज

डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर्स ने बताया कि हमारे यहां एक 50 साल के हार्ट पेशेंट आए थे। जिनका हार्ट काफी स्लो पंपिंग कर रहा था। क्योंकि उनके हार्ट की एक साइड की नसें पूरी तरह ब्लॉक थी। तो एक साइड की नसें काम कर रही थी। ऐसे में इम्पेला डिवाइस को लगाया गया ताकि हार्ट काम करता रहे। इस दौरान बाकी की ब्लॉक नसों को खोल दिया गया।

हार्ट को बैकअप देता है इम्पेला

आपको बतादें कि जिस प्रकार इन्वेटर लाइट जाने पर स्पलाई जारी रखता है। उसी प्रकार इम्पेला भी जब हार्ट का ऑपरेशन होता है उस दौरान हार्ट को बैकअप देता रहता है। जिससे शरीर के सभी अंग काम करते रहते है। ताकि उस समय आराम से ऑपरेशन किया जा सके। इस टेक्निक से वैसे तो देशभर में कई ऑपरेशन हो चुके हैं। लेकिन सरकारी संस्थान में ये ऑपरेशन पहली बार छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ है।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार