6th क्लास की बच्ची ने किया सुसाइड, मौत की वजह थे स्कूल टीचर और प्रिंसिपल

Published : Feb 07, 2024, 07:12 PM ISTUpdated : Feb 08, 2024, 11:24 AM IST
chhattisgarh news

सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छठी की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरूआती जांच में आया है कि बच्ची ने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर की वजह से यह खौफनाक कदम उठाया है।  

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक छठवीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरूआती जांच में आया है कि बच्ची ने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर की वजह से यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ाई में बेहद होशियार थी बच्ची

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान अर्चिशा सिन्हा के रूप में हुई है। जो कि 6वीं क्लास में पढ़ती थी। वह पढ़ाई में बेहद होशियार थी, लेकिन उसके स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल उसे प्रताड़ित करते थे। टीचर ने उसे भरी क्लास में किसी बात को लेकर अपनानित किया था। जब उसने यह शिकायत प्रिंसिपल से की तो उसने कोई कदम नहीं उठाया।

सुसाइड नोट में प्रिंसिपल जीवा और शिक्षिका मर्सी का नाम

छात्रा ने अपने मोबाइल में सुसाइड नोट में मरने की वजह लिखी है। छात्रा ने लिखा- 6 फरवरी को कक्षा में सिस्टर मर्सी ने उसका व उसके 2 दोस्तों का आई कार्ड छीन लिया था। वहीं उसे दोस्तों ने बताया कि सिस्टर मर्सी अब उसे प्रिंसिपल के पास ले जाएंगीं तथा उसके पैरेंट्स को बुलाएंगीं। इस वजह से वो टेंशन में आ गई थी। छात्रा के सुसाइड नोट में प्रिंसिपल, जीवा और शिक्षिका मर्सी का नाम लिखा है।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: सुकमा में 5860 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था