बीवी का मर्डर कर पति ने किया सुसाइड, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा गया मौत का राज

Published : Nov 26, 2025, 05:12 PM IST
Chhattisgarh news

सार

Bilaspur News : ''वो दूसरे मर्द से बातें करती है, उनको मैंने रंगेहाथ पकड़ा है, पति ने दीवार पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखकर पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद कर लिया सुसाइड। यह चौंकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एक ऐसी चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने चेतावनी दी है कि अगर प्यार और विश्वास में धोखा किया तो कैसे एक अच्छा बसा बसाया घर खूनी मैदान बन जाता है। यहां एक पति प्यार में मिले धोखे से इताना टूट गया कि उसने पहले अपनी बीवी का गला घोंट हत्या की। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। लेकिन युवक ने मरने से पहले दीवार पर लिपस्टिक से जो सुसाइड नोट लिखा है उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आइए जानते हैं यह शांकिग क्राइम स्टोरी क्या है...

दीवार पर लिपस्टिक से लिखा खतरनाक नोट

दरअसल, 24 नवंबर को बिलासपुर के अटल आवास के एक फ्लैट में पति-पत्नी का शव मिला था। पुलिस ने दोनों की लाशों को जब्त कर अस्पताल पहुंचाया। दीवार पर लिपस्टिक से लिखे एक सुसाइड नोट में लिखा था कि वह किसी और को चाहने लगी थी, मेरे होते हुए दूसरे मर्द से बाते करती थी, उसे मैंने पार्क में उसके साथ मिलते हुए भी देखा। दोनों को रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। दीवार पर राजेश विश्वास’ नाम और मोबाइल उसका नंबर लिखा था, युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार राजेश की ही बताया है। मौके से एक पेज का नोट भी मिला है, जिसमें पति-पत्नी की मौत की वजह क्लियर कट और भी कई बातें लिखी गई हैं।

10 साल पहले लव मैरिज की थी

मामले की जांच कर रही बिलासपुर पुलिस अधिकारीप्रदीप आर्या ने बताया कि पति पत्नी राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे दोनों सफाईकर्मी थे। वह अटल आवास में रहते थे, उनकी 10 साल पहले शादी हुई थी, दोनों ने लव मैरिज की थी, उनको तीन बच्चे भी हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि दंपत्ति जब एक पूर दिन घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। इसके बाद पुलिस को कॉल करके बुलाया गया।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली