'7 दिनों में सिर्फ दोस्त नहीं, 200 परिवार बनाए...' युवाओं से डिप्टी CM अरुण साव की खास बातचीत

Published : Nov 23, 2026, 08:21 PM IST
cg arun sao vande mataram shivir 150 youth six states viksit bharat 2047

सार

Chhattisgarh News: रायपुर में वंदे मातरम शिविर के दौरान 6 राज्यों के 150 युवाओं से डिप्टी CM अरुण साव ने मुलाकात की। उन्होंने विकसित भारत 2047, देश की एकता और जीवन में सफलता का मंत्र दिया।

अलग-अलग भाषाएं, अलग खानपान और अलग परंपराएं... लेकिन दिल में एक ही भावना, भारत की एकता। छत्तीसगढ़ में आयोजित सात दिवसीय 'वंदे मातरम शिविर' में देश के छह राज्यों से पहुंचे 150 युवाओं ने इसी विविधता को करीब से महसूस किया। शिविर के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से मुलाकात की और उन्हें सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी।

छह राज्यों के 150 युवाओं से मिले डिप्टी CM अरुण साव

नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आए युवाओं से बातचीत की। युवाओं ने छत्तीसगढ़ में बिताए सात दिनों के अनुभव साझा किए। साव ने कहा कि यह शिविर केवल घूमने या नई जगहों को देखने का अवसर नहीं, बल्कि जीवनभर काम आने वाले अनुभवों को हासिल करने का माध्यम है।

यह भी पढ़ें: अंबानी-अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों की दानदाताओं वाली लिस्ट में MP के विनोद अग्रवाल! आखिर कौन हैं ये कारोबारी?

'देश की विविधता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत'

अरुण साव ने कहा कि भारत में हर कुछ किलोमीटर पर भाषा, पहनावा और खानपान बदल जाता है, लेकिन यही विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सात दिनों में उन्होंने सिर्फ नए दोस्त नहीं बनाए, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में नए परिवारों जैसे रिश्ते भी जोड़े हैं। उनके मुताबिक, यही आपसी जुड़ाव 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करता है।

युवाओं को बताया सफलता का असली मंत्र

उप मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि जीवन में चुनौतियां और कठिन परिस्थितियां आना स्वाभाविक है। उन्होंने आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष को सफलता की सबसे महत्वपूर्ण शर्त बताया। साव ने कहा कि निराशा से घबराने के बजाय चुनौतियों का सामना करने वाले युवा ही भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी को भी जरूरी बताया।

सिरपुर से आदिवासी संग्रहालय तक देखा छत्तीसगढ़

मेरा युवा भारत (MY Bharat), रायपुर द्वारा 17 से 23 नवंबर तक आयोजित शिविर में युवाओं ने राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने सिरपुर, आदिवासी संग्रहालय, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, पुरखौती मुक्तांगन और विधानसभा का दौरा किया। प्रतिभागियों ने राज्यपाल रमेन डेका से भी मुलाकात की। रायपुर के सियान गुड़ी में बुजुर्गों और बालिकाओं के साथ समय बिताया।

साइबर सुरक्षा से उद्यमिता तक मिली जानकारी

शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डिजिटल साक्षरता, साइबर अपराध से बचाव और उद्यमिता पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। युवाओं ने जेठौनी तिहार, रंगोली प्रतियोगिता और खाद्य महोत्सव के जरिए विभिन्न राज्यों की परंपराओं को समझा। इस दौरान MY Bharat के राज्य समन्वयक अर्पित तिवारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: थाने में घुसकर 5 पुलिसवालों पर चाकू से हमला! फिर बाइक लूटकर भागा नबील, एनकाउंटर में लगी गोली

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

CG News: Google के साथ सरकार का बड़ा समझौता! कॉलेजों में पढ़ाई का तरीका बदलने की तैयारी
Chhattisgarh News: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा बयान, समाज से की अपील