छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 5 हजार से ज्यादा का चयन

Published : Oct 08, 2026, 08:09 PM IST
cg job fair 2026

सार

Chhattisgarh Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रोजगार मेले में 13 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और 5 हजार से अधिक का चयन हुआ। CM साय ने 1100 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे।

छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दो दिन का रोजगार मेला सिर्फ इंटरव्यू का मंच नहीं रहा, बल्कि हजारों परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आया। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला-2026 में 13 हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ।

1100 युवाओं को CM साय ने सौंपे ऑफर लेटर

रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों से भी युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करीब 1,100 चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे। मेले में 95 से ज्यादा पंजीकृत नियोक्ता संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया। करीब 50 स्टॉल पर दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया हुई। ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और स्नातक समेत अलग-अलग योग्यता वाले युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध रहे।

यह भी पढ़ें: ‘पापा नहीं...’ बेटे की गुहार के बीच पिता ने चला दी गोलियां, फिर जो हुआ वो दहला देगा

ढाई साल में 25,845 युवाओं को रोजगार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और योग्यता के मुताबिक रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 925 रोजगार मेलों के जरिए 25,845 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। सरकार अब ई-रोजगार पोर्टल को ‘स्किल मार्केट’ के तौर पर विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसमें युवाओं की योग्यता और कौशल को कंपनियों की जरूरत तथा रिक्तियों से जोड़ने की योजना है।

नौकरी के साथ स्किल पर भी फोकस

रोजगार मेले में कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रशिक्षित युवाओं ने भी हिस्सा लिया। सरकार का जोर अब सिर्फ प्रशिक्षण देने पर नहीं, बल्कि उसे वास्तविक रोजगार से जोड़ने पर है। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक संस्थानों की गुणवत्ता सुधार को लेकर क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की थर्ड पार्टी मूल्यांकन रिपोर्ट भी जारी की गई। सरकार के मुताबिक, रिपोर्ट के सुझावों से तकनीकी शिक्षा और युवाओं की रोजगार क्षमता बेहतर करने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में अखिलेश ने योगी को दे दिया खुला चैलेंज, बोले- ‘खुद यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं’

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh News: अंबिकापुर में अरुण साव का बड़ा एक्शन, PM आवास से लेकर सड़कों तक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Chhattisgarh News: बस्तर में पहली बार इतना बड़ा राष्ट्रीय मंथन, PACS से लेकर एथेनॉल तक पर हुई बड़ी चर्चा