औलाद की ख्वाहिश थी... निगल लिया जिंदा चूजा, हुआ ये हाल, डॉक्टर भी हैरान

Published : Dec 16, 2024, 02:39 PM IST
chicken chick

सार

अंबिकापुर में एक युवक की मौत जिंदा मुर्गी का चूज़ा निगलने से हुई। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि युवक के गले में चूज़ा फंसा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंबिकापुर न्यूज: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है. जहां एक युवक ने जिंदा मुर्गी का चूजा निगल लिया. मुर्गी का चूजा उसके गले में फंस गया. जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद युवक को अंबिकापुर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो का है. जहां एक युवक ने जिंदा मुर्गी निगल ली. जिससे उसकी मौत हो गई. यहां युवक के परिजन उसे तुरंत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. जहां परिजनों ने बताया कि युवक की मौत गिरने से हुई है. हालांकि, डॉक्टर ने बताया कि युवक के गले में मुर्गी फंसने से मौत हुई है.

ऐसे हुआ खुलासा

इस पूरी घटना को जादू-टोने से जोड़कर देखा जा रहा है. मृतक युवक निःसंतान था. वह पिता बनने को लेकर परेशान था। बताया जा रहा है कि युवक ने पिता बनने के लिए ऐसी हरकत की है। इस मामले का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है। वहीं दरिमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। युवक के परिजनों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घर में कुआं है, वह वहां से नहाकर लौट रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया। जिसके बाद उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

परिजन नहीं कराना चाहते थे पोस्टमार्टम

आपको बता दें कि मृतक युवक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। लेकिन अंबिकापुर जिला अस्पताल में मौत के बाद इसकी वजह जानने के लिए पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मान गए और युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि युवक की मौत गले में मुर्गी का चूजा फंसने से हुई है। डॉक्टरों ने जांच की तो देखा कि युवक के गले में यू सेफ में जिंदा मुर्गी का चूजा फंसा हुआ था। डॉक्टर भी यह देखकर हैरान हैं।

ये भी पढ़ें-

प्रेमिका की मौत का खौफनाक राज, खेत में दफन, ऊपर बोई फसल!

अबूझमाड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर, जानिए कैसे बना इंजीनियर से नक्सली

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bilaspur University Convocation: 24,800 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया सफलता का मंत्र
Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं