CG News: सुशासन तिहार में माता कौशल्या मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, ग्रामीणों से किया संवाद

Published : May 16, 2026, 03:13 PM IST
Vishnu Deo Sai janjgir champa kosala mata kaushalya mandir visit

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत जांजगीर-चांपा के कोसला गांव पहुंचे। उन्होंने माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और ग्रामीणों से संवाद कर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर दिया।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे। यहां उन्होंने माता कौशल्या मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और निरंतर विकास की कामना की। मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की।

माता कौशल्या मंदिर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री श्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से किया संवाद

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर आत्मीय बातचीत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराएं राज्य की सबसे बड़ी पहचान और ताकत हैं। राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है।

मंदिर सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया स्मृति चिन्ह

इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए मंदिर परिसर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से ग्रामीणों में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अचानक कोसला आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मंदिर परिसर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में उल्लास और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर
PM Krishi Sinchayee Yojana: वाटरशेड योजना से छत्तीसगढ़ के किसान छबी लाल बने आत्मनिर्भर, बढ़ी लाखों की आय