छत्तीसगढ़ में भाजपा का घोषणा पत्र जारी: महिलाओं को 12 हजार रुपए सहित किये 10 बड़े वादे

Published : Nov 03, 2023, 05:27 PM ISTUpdated : Nov 03, 2023, 05:46 PM IST
ladli bahana

सार

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं को 12 हजार रुपए  की सहायता देना है।

रायपुर. विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाने के लिए कोई भी पार्टी किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रही है। जहां कांग्रेस सरकार ने कई योजनाएं चलाकर जनता को आकर्षित किया है। वहीं भाजपा अब जनता से बड़े-बड़े वादे करने में पीछे नहीं हट रही है। अब भाजपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ चुनाव के तहत भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में महिलाओं से लेकर युवाओं तक को विभिन्न प्रकार की सौगातें देने का वादा किया गया है। जिसमें कुछ अहम घोषणाएं ये है। इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी दिया गया है।

 

.विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हर साल दी जाएगी।

.गैस सिलेंडर महज 500 रुपए में दिया जाएगा।

.2 साल में एक लाख पदों पर सरकारी भर्ती की जाएगी।

.प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 18 लाख घर बनाएंगे।

.तेंदुपत्ता संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

.नए उद्योग लगाने पर युवाओं को लोन में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

.धान की खरीदी 3100 रुपए में करेंगे, जिसका भुगतान भी एक साथ किया जाएगा।

.भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

.स्टूडेंट्स को कॉलेज आनेजाने के लिए मासिक ट्रेवल एलाउंस दिया जाएगा।

.छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे।

.हर घर में साफ स्वच्छ जल पहुंचाएंगे।

.बालिकाओं के लिए रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : आईआईटी में छात्रा के कपड़े उतराकर किया किस, बंदूक दिखाकर बनाया वीडियो, मचा हंगामा

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार