
रायपुर. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होगा। पहले चरण के मतदान में 20 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें संवेदनशील केंद्र भी शामिल थे। दूसरे चरण में भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के मिलाकर कुल 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
एमपी की अपेक्षा दो घंटे कम होगा मतदान
छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश में भी 17 नवंबर को मतदान होना है। लेकिन छत्तीसगढ़ में मतदान का समय सिर्फ 8 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 9 घंटे है। जबकि मध्यप्रदेश में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। यानी एमपी में मतदान का समय 11 घंटे रहेगा। जबकि छत्तीसगढ़ में मतदान का समय सिर्फ 9 घंटे होगा। इसलिए छत्तीसगढ़ में मतदाताओं को मतदान के समय का विशेष ध्यान रखना होगा।
छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटें
1.प्रत्याशी का नाम: भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री
पार्टी का नाम: कांग्रेस
विधानसभा सीट: पाटन
2.प्रत्याशी का नाम: रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री
पार्टी का नाम: भाजपा
विधानसभा सीट: राजनांदगांव
3.प्रत्याशी का नाम: टीएस सिंहदेव, तीन बार विधायक, राजघराने से ताल्लुक
पार्टी का नाम: कांग्रेस
विधानसभा सीट: अंबिकापुर
4.प्रत्याशी का नाम: रवींद्र चौबे, मंत्री
पार्टी का नाम: कांग्रेस
विधानसभा सीट: साजा
5.प्रत्याशी का नाम: कवासी लखमा, उद्योग और आबकारी मंत्री
पार्टी का नाम: कांग्रेस
विधानसभा सीट: कोंटा
6.प्रत्याशी का नाम:रामसुंदरदास, दूधाधरी मठ के महंत
पार्टी का नाम: कांग्रेस
विधानसभा सीट: रायपुर शहर दक्षिण
7.प्रत्याशी का नाम: अमितेश शुक्ल
पार्टी का नाम: कांग्रेस
विधानसभा सीट: राजिम
8. प्रत्याशी का नाम: खिलावन साहू
पार्टी का नाम: भाजपा
विधानसभा सीट: सक्ती
यह भी पढ़ें : 17 नवंबर को बंद रहेंगे MP के स्कूल, कॉलेज और बैंक, शराब दुकानें भी नहीं खुलेंगी
दूसरे चरण के मतदान की खास बातें
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर पीएम ने कही दिल की बात, बोले-लोगों का स्नेह हमारी पूंजी
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।