जब नाबालिग बेटी को उठा पेट में दर्द, तब मां-बाप को पता चला कि वो गर्भवती है, मां बनी गैंग रेप पीड़िता

Published : Jan 30, 2023, 09:33 AM ISTUpdated : Jan 30, 2023, 09:42 AM IST
Chhattisgarh Girl gang raped

सार

छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके कोरबा जिले में जून, 2022 में कथित रूप से गैंग रेप की शिकार हुई 13 वर्षीय एक लड़की ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस अपराध के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

कोरबा(Korba). छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके कोरबा जिले में जून, 2022 में कथित रूप से गैंग रेप की शिकार हुई 13 वर्षीय एक लड़की ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस अपराध के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले का मुख्य आरोपी फरार है। पहले भी सामने आते रहे हैं ऐसे मामले...

पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की ने इतने महीनों में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी आपबीती के बारे में कुछ भी शेयर नहीं किया था। लेकिन उसके प्रसव के बारे में जानकर चौंक गए। अब जाकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "सामूहिक बलात्कार की घटना पिछले साल 22 जून को हुई थी। मुख्य आरोपी और उसके तीन साथी लड़की को उस समय अपने साथ ले गए, जब वह अपने घर में अकेली थी।"

पुलिस आधिकारी ने कहा कि वे लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा- "लड़की डरी हुई थी और उसने इस बारे में किसी से शेयर नहीं किया। लेकिन मामला तब सामने आया, जब पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई और उसने 26 जनवरी को अपने घर पर ही एक बच्चे को जन्म दिया।"

परिवार के सदस्यों ने अब पुलिस से संपर्क किया। शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 376-डी (सामूहिक-बलात्कार), 506-बी (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में से दो की उम्र 21 और 22 वर्ष है, लेकिन लड़के की उम्र का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अपराध का मुख्य आरोपी फरार है।"

इसी तरह का एक मामला कोरबा जिले में ही ग्राम पंचायत उतरदा में सामने आया था। यहां मंदिर में लगे एक मेले को देखकर लौट रही 16 साल की नाबालिग लड़की से 26 जनवरी की रात करीब 8 बजे सुमन नेताम (24 वर्ष) और संतु नेताम (28 वर्ष) नामक युपकों ने रेप किया था। वे उसे सुनसान रास्ते पर अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में ले गए थे। जब आरोपी लड़की को उठाकर ले जा रहे थे, तब उसके साथ मौजूद बच्चे डरकर वहां से भाग गए थे। इस मामले की शिकायत हरदी बाजार थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह मामला करीब 6 महीने पहले कोरबा में ही आया था। यहां 16 साल की एक लड़की से 4 लड़कों ने गैंगरेप किया था। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए आई थी। आरोपी उसे डरा-धमकाकर जंगल में ले गए थे। घटना की जानकारी 8 दिन बाद लड़की ने परिजनों को दी, तब 12 जुलाई को FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को बिलासपुर से पकड़ लिया था। पुलिस CCTV फुटेज के जरिये आरोपियों तक पहुंची थी। पुलिस ने बाद में‎ मोबाइल नंबर ट्रेस करके मिशन रोड निवासी आशीष‎ (26), रवि सिंह (19),‎ रामसागरपारा निवासी साहिल सागर‎ (22) और राताखार निवासी दीपेश‎ प्रजापति (29) को पकड़ा था।‎

यह भी पढ़ें

ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर को गोली मारने वाले ASI को है चौंकाने वाला मेंटल ऑर्डर, गुस्से पर नहीं रहता काबू, चौंकाने वाले खुलासे

कई बड़े सवाल: अगर 'मेंटल' है ओडिशा के मिनिस्टर नब्र दास का किलर, तो उसे फील्ड में सर्विस गन के साथ ड्यूटी क्यों दी गई?

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन