Illegal Sand Mining: विष्णु देव साय सरकार की सख्ती, आरंग में अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई

Published : May 18, 2026, 02:26 PM IST
chhattisgarh illegal sand mining Vishnu Deo Sai government action

सार

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरंग तहसील के कागदेही गांव से 1740 घनमीटर रेत और दो हाईवा वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर की गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ राज्य सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के कड़े निर्देशों के बाद खनिज विभाग ने प्रदेशभर में कार्रवाई और निगरानी तेज कर दी है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विभागीय टीम दिन-रात सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने में जुटी हुई है।

खनिज विभाग द्वारा रात्रिकालीन गश्त, औचक निरीक्षण, छापेमार कार्रवाई और सघन निगरानी अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा अवैध खनन पर नजर रखने के लिए ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

आरंग तहसील के कागदेही गांव में मिला अवैध रेत भंडारण

खनिज साधन विभाग के सचिव और संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान समोदा-कागदेही मार्ग और आर्या पेट्रोल पंप के दक्षिण दिशा स्थित फॉरेस्ट नर्सरी के पास बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बिना वैध अनुमति के गौण खनिज साधारण रेत का भंडारण किया गया था, जो छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 का उल्लंघन है।

1740 घनमीटर रेत जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध भंडारण की पुष्टि होने के बाद खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 1740 घनमीटर रेत को जब्त किया गया। जब्त की गई रेत को नगर पंचायत समोदा के पार्षद देवेंद्र कुमार साहू की सुपुर्दगी में दिया गया है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अवैध रेत परिवहन में लगे दो हाईवा वाहन भी जब्त

खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जांच अभियान के दौरान ग्राम समोदा के पास अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल हो रहे दो हाईवा वाहनों को भी जब्त किया। दोनों वाहनों को कार्रवाई के बाद आरंग थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अवैध खनन और रेत तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh News: मंत्री टंक राम वर्मा ने खत्म किया VIP कल्चर, अब बिना पायलट-फॉलो गाड़ियों के करेंगे सफर
Chhattisgarh News: अमित शाह ने रायपुर में लॉन्च की नेक्स्ट जेन Dial-112 सेवा, अब तेजी से होगी अपराध जांच