छत्तीसगढ़ के SP अभिषेक पल्लव विवादों में:भड़की रेप विक्टिम-'ये SP सिर्फ वीडियो बनाने में लगा रहता है, इंसाफ नहीं दिला सकता'

Published : Aug 01, 2023, 11:23 AM ISTUpdated : Aug 01, 2023, 11:24 AM IST

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक रेप पीड़िता ने SP आफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला इतनी भड़की हुई थी कि उसने चिल्ला-चिल्लाकर एसपी अभिषेक पल्लव पर कई गंभीर आरोप लगा दिए।

PREV
16

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक रेप पीड़िता ने SP आफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला इतनी भड़की हुई थी कि उसने चिल्ला-चिल्लाकर एसपी अभिषेक पल्लव पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। उसने कहा-" ये SP रिश्वतखोर है, सिर्फ वीडियो बनाने में लगा रहता है, इंसाफ नहीं दिला सकता है।" बता दें कि एसपी अभिषेक पल्लव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि उनकी आलोचना भी होती है।

26

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का अबरार खान नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे 3 सालों से रिलेशन में थे। आरोप है कि 3 जून को अबरार पीड़िता को लेकर रायपुर के एक होटल पहुंचा और वहां फिजिकल रिलेशन बनाए। दोनों 3 दिन होटल में रुके।

36

जब कपल होटल में रुका था, तभी इसकी भनक लड़के के परिजनों को लग गई और वे भी वहां जा धमके। वहां जमकर ड्रामा हुआ। उस वक्त पीड़िता को पता चला कि अबरार पहले से ही शादीशुदा है।

46

पीड़िता का आरोप है कि अबरार उसे शादी का झूठा वादा करता रहा। फिर एक दिन मारपीट करके उसे मुंगेली छोड़कर भाग गया।

56

पीड़िता का आरोप है कि वो शिकायत लेकर पंडातराई थाने गई, तो उसे रायपुर के टिकरापारा थाने भेज दिया। जब दोनों जगह पर केस दर्ज नहीं हुआ, तब उसने प्रेस कान्फ्रेंस की इसके बाद 6 जून को केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-हरियाणा के नूंह में VHP की रैली पर किसने चलाए पत्थर, 15 पॉइंट्स में पढ़िए A टू Z कहानी

66

पीड़िता का आरोप है कि अबरार और उसके परिजनों ने उसे खूब पीटा। वो चाहती है कि उनके खिलाफ भी केस दर्ज हो। पीड़िता का आरोप है कि वो SP आफिस के चक्कर काट-काटकर थक चुकी है। इसलिए सुसाइड करने का फैसला किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी का एक रिश्तेदार चिल्फी के आरटीओ चेकपोस्ट में ASI है। वो रिश्वत देता है, इसलिए पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। हालांकि एसपी अभिषेक पल्लवी ने रिश्वत के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कोर्ट में चालान भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें-'ज्ञानवापी' को मस्जिद बोलने पर क्यों भड़के योगी, अंदर ऐसा क्या मिला?

Recommended Stories