Chhattisgarh News: सारंगढ़ में करोड़ों के विकास कार्य, Health से Education तक बड़ी सौगात

Published : Aug 11, 2026, 09:23 AM IST
Tank Ram Verma inaugurate sarangarh development project

सार

सारंगढ़ में मंत्री टंक राम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा को मिली नई सुविधाएं।

​रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने करीब 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण किया। इन निर्माण कार्यों से जिला मुख्यालय में जरूरी सुविधाओं और विभागीय अधोसंरचना को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Health & Education: विभागीय भवनों का हुआ लोकार्पण

मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ में कई प्रमुख निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें पशु चिकित्सा विभाग का 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से तैयार जिला कार्यालय भवन शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के लिए 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीजीएमएससी (CGMSC) का अतिरिक्त कक्ष, बीपीएचयू (BPHU) भवन और जिला अस्पताल का मेडिसीन वार्ड भी जनता को समर्पित किया गया।

शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से बनाए गए अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा विभाग के कामकाज को बेहतर आधार मिलने की बात कही गई।

Sports & Environment: ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन

लोकार्पण कार्यक्रम के साथ मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन किया। इस दौरान परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मंत्री ने ग्राम छुहीपाली में आयोजित बड़े पर्यावरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। यहां उन्होंने सीड बॉल के जरिए पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया।

Swamitva Yojana: किसानों को मिले अधिकार अभिलेख

सारंगढ़ प्रवास के दौरान मंत्री ने जिला कार्यालय के संयुक्त भवन यानी कंपोजिट बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं और विभागीय कामकाज का जायजा लिया। इसके बाद मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। इससे संबंधित हितग्राहियों को उनकी संपत्ति से जुड़े अधिकारों का दस्तावेजी रिकॉर्ड उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट
Chhattisgarh News: बस्तर की महिला किसान का कमाल, एकीकृत कृषि से बदली परिवार की तस्वीर