Chhattisgarh News: 2 सितंबर को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, AIIMS दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Published : Aug 19, 2026, 04:09 PM IST
Vice President Chhattisgarh Visit

सार

Vice President Chhattisgarh Visit: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दौरे को लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जानिए पूरी डिटेल

Chhattisgarh Vice President Visit: भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपराष्ट्रपति के प्रवास से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा सुविधा, स्वागत व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। उपराष्ट्रपति 2 सितंबर को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

Minute-to-Minute Program: मुख्य सचिव ने दिए जरूरी निर्देश

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपराष्ट्रपति के पूरे प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान एंट्री एवं एग्जिट प्लान को बेहतर समन्वय के साथ अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने रायपुर कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत, रिसेप्शन लाइन, एम्स में रिसेप्शन और अन्य प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें- रिमझिम फुहारों के बीच पेंड्रा में खेलों का महाकुंभ, 540 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Security & Medical Arrangement: सुरक्षा और चिकित्सा पर फोकस

मुख्य सचिव ने गृह विभाग को उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ठहरने की व्यवस्था, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़ें- Hareli Bird Festival 2026: छत्तीसगढ़ में जंगल से Wetland तक दिखा पक्षियों का अद्भुत संसार, जानिए पूरी कहानी

AIIMS Raipur Convocation: प्रोटोकॉल के अनुसार होगी बैठक व्यवस्था

बैठक में कहा गया कि दीक्षांत समारोह की बैठक व्यवस्था भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल और प्राप्त डायस प्लान के अनुसार की जाए। कार्यक्रम की शुरुआत में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान सहित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने एम्स प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को दीक्षांत समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से पूरी करने को कहा।

बैठक में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, रायपुर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव श्रीमती अंशिका पांडेय, रायपुर कलेक्टर, आईजी रायपुर, एम्स रायपुर के चिकित्सा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट
रिमझिम फुहारों के बीच पेंड्रा में खेलों का महाकुंभ, 540 खिलाड़ियों ने दिखाया दम