CM विष्णु देव साय से ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि मंडल की भेंट, माउंट आबू सम्मेलन और शांति शिखर लोकार्पण का आमंत्रण

Published : Sep 27, 2025, 10:36 AM IST
cm vishnu deo sai brahmakumari

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्हें माउंट आबू में होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन का आमंत्रण दिया गया। पीएम मोदी के प्रवास के दौरान नवा रायपुर में ‘शांति शिखर’ भवन का लोकार्पण भी होगा।

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री श्री साय को 10 से 13 अक्टूबर तक माउंट आबू में होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधि मंडल को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं और आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शांति, आध्यात्मिकता और मानव कल्याण के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य समाज के लिए अनुकरणीय है।

शांति शिखर भवन के लोकार्पण की जानकारी

भेंट के दौरान सविता दीदी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी रायपुर प्रवास के दौरान, नवा रायपुर सेक्टर-20 स्थित शांति शिखर के नए भवन 'एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड - शांति शिखर' का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्य

इस प्रतिनिधि मंडल में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि दीदी, बीके महेश डोडवानी और बीके हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को बड़ा तोहफ़ा: ओलंपिक प्रतिभागियों को 21 लाख और पदक विजेताओं को करोड़ों की पुरस्कार राशि

GST बचत उत्सव: किसानों को ट्रैक्टर-हार्वेस्टर पर लाखों की बचत, उपभोक्ताओं को राहत

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार