
रायपुर। दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से निपटने और प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विदेश दौरे के दौरान भी दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को जरूरी निर्देश दिए थे।
आज जब मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा पहुँचे तो बाढ़ पीड़ित परिवारों ने समय पर बचाव और राहत देने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि सरकार की संवेदनशील पहल से सभी परिवार सुरक्षित हैं और राहत शिविरों में रहने, भोजन व इलाज जैसी सभी सुविधाएँ मिल रही हैं।
बाढ़ प्रभावित गुप्तेश्वरी कश्यप, शालिनी शर्मा, सविता पात्रे और लता सागर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें शिविर में कोई दिक्कत नहीं है। राशन, बर्तन, कपड़े, गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया गया है। जिनके मकान ढह गए, उन्हें सहायता राशि भी मिल चुकी है। अब वे घर बनने तक शिविर में ही रहेंगे। प्रभावितों ने बताया कि बाढ़ के समय प्रशासन की अपील पर सभी लोग सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर चले गए थे और पानी उतरने के बाद उन्हें चूड़ी टिकरापारा छात्रावास में ठहराया गया। अन्य प्रभावितों ने भी सरकार और प्रशासन के राहत कार्यों की सराहना की और CM विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री जब चूड़ी टिकरापारा निवासी सोमड़ी सोढ़ी के घर पहुँचे तो वे भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से उनका पूरा घर डूब गया था। बाढ़ आने से एक दिन पहले वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं और उनकी बेटियाँ भी वहीं थीं, इस वजह से उनकी जान बच गई। शुक्रवार को अस्पताल से लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान पानी में खराब हो गया। लेकिन प्रशासन ने उन्हें राशन, बर्तन, कपड़े, गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया है। राहत शिविर में नाश्ता, भोजन और इलाज की सुविधा भी मिल रही है। सोमड़ी ने इस कठिन समय में सरकार की मदद के लिए मुख्यमंत्री को आभार जताया।
बाढ़ प्रभावित सुरेश बघेल ने बताया- बाढ़ वाले दिन पूरी फॅमिली घर में ही थी, लेकिन प्रशासन की सूचना पर वे सेफ जगह चले गए और अगले दिन राहत शिविर पहुंचे और पिछले शुक्रवार घर लौट आए। प्रशासन ने उन्हें राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा, कंबल, चादर और कपड़े जैसी सभी जरूरी चीजें दी, जिससे उन्हें और उनके परिवार को बहुत राहत मिली है।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।