यूट्यूब से देखकर...गैस कटर से काट रहे थे एटीएम, बाहर तीन लाख की बाइक के पास पुलिस कर रही थी इंतजार, उसके बाद जो हुआ...

Published : Mar 22, 2023, 11:20 PM IST
 durg news  Police arrested thieves who was cutting ATM

सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में बदमाश तीन लाख की बाइक से चोरी करने गए थे। बाइक बाहर खड़ी कर गैस कटर से एटीएम काट रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को अचानक एटीएम में कुछ संदिग्ध लगा तो पुलिस वाले वहीं रूक गए।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बदमाश तीन लाख की बाइक से चोरी करने गए थे। बाइक बाहर खड़ी कर गैस कटर से एटीएम काट रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को अचानक एटीएम में कुछ संदिग्ध लगा तो पुलिस वाले वहीं रूक गए। तभी सायरन बज उठा और जब बदमाश बाहर निकले तो दबोचे गए। पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। एक आरोपी की पहचान हैनी शिव के रूप में हुई है। वह उकवा जिला बालाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने बाइक, गैस कटर व अन्य सामान बरामद किया है।

गश्त पर निकली पुलिस को लगा संदिग्ध

घटना बीती 21-22 मार्च की रात लगभग तीन बजे की है। पुलिस गश्त पर निकली थी। तभी उन्हें एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कुछ संदिग्ध लगा। एटीएम का शटर नीचे से खुला हुआ था।​ सिपाहियों को शक हुआ तो उन्होंने करीब जाकर देखा। एटीएम के पास एक बाइक मौजूद थी। पता चला कि एटीएम के अंदर भी कुछ लोग है। यह देखकर पुलिस वाले सतर्क हो गए। थोड़ी ही देर में एटीएम का सायरन बज उठा। आरोपी भागने की फिराक में बाहर निकले और दबोच लिए गए।

तीन लाख की बाइक से आए थे रायपुर

बताया जा रहा है कि एटीएम में लगभग 11 लाख रुपये कैश था। बदमाश गैस कटर से एटीएम काट रहे थे, जो बाइक एटीएम के बाहर खड़ी थी। उसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तीनो आरोपी बाइक से ही रायपुर आए थे। ये बदमाश बालाघाट से चले थे। रायपुर के रेलवे स्टेशन पर रूके और उसके बाद एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी की योजना बनाई। जब वह लोग एटीएम काट रहे थे। उसी दरम्यान सायरन बज गया और उनकी पोल खुल गई। पुलिस की टीम बदमाशों के एटीएम से बाहर निकलने की फिराक में मुस्तैद थी।

पहले भी बैंक में चोरी के आरोप में जा चुके हैं जेल

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने यूटयूब देखकर एटीएम काटना सीखा था। पहले ही ये बैंक में चोरी के आरोप में अरेस्ट हो चुके हैं पर सुधरे नहीं। फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रायपुर आए थे। आरोपी अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'