राम जन्मभूमि 500 साल के संघर्ष पर छत्तीसगढ़ में बनाई फिल्म 695, CM विष्णुदेव साय ने की अपील, देखें ट्रेलर

Published : Jan 18, 2024, 04:30 PM ISTUpdated : Jan 18, 2024, 04:39 PM IST
film 695

सार

अयोध्या राम मंदिर को लेकर छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा फिल्म 695 तैयार कर दी गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस फिल्म के कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कलाकारों द्वारा राम मंदिर अयोध्या को लेकर एक फिल्म बनाई गई है। जिसका नाम भी फिल्म 695 रखा गया है। ये फिल्म राम जन्म भूमि को लेकर किए गए संघर्ष की कहानी पर आधारित है। ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय ने खुद जनता से अपील की है कि वे इस फिल्म को देखें।

वायरल हो रहा फिल्म का ट्रेलर

इस फिल्म का नाम सिक्स नाइन फाइव है। इस फिल्म में राम जन्मभूमि को लेकर हुए संघर्ष को विस्तार से बताया गया है। जिसका ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

500 साल के संघर्ष की कहानी

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि राम जन्मभूमि के अतीत और असंख्य रामभक्तों के 500 वर्षों के संघर्ष की कहानी को दर्शाती फ़िल्म ‘सिक्स नाइन फ़ाईव’ (695) का यह शानदार ट्रेलर अद्भुत है। यह सनातनियों के बलिदान की सच्ची गाथा है। यह फिल्म श्रीराम मंदिर के निर्माण के इतिहास के बारे में सत्यता से अवगत कराती है।

गर्व की बात है

सीएम ने लिखा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि इस फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ के रामभक्तों ने किया है। संघर्ष की इस कहानी को साहस के साथ प्रस्तुत करने के लिए मेरी तरफ से फिल्म की पूरी टीम को हृदयातल से बधाई। उन्होंने लिखा कि आप सभी से आग्रह है कि यह फ़िल्म अवश्य देखें।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल