अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योग दिवस पर दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

Published : Jun 22, 2026, 08:38 AM IST
balrampur laxmi rajwade yoga program

सार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सामूहिक योगाभ्यास किया, पौधरोपण किया और योग, स्वास्थ्य व नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भाग लिया। उन्होंने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया योग का महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में योग को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और मानव कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। योग और अध्यात्म एक-दूसरे के पूरक हैं तथा व्यक्ति को अनुशासित, सकारात्मक और स्वस्थ जीवन की दिशा प्रदान करते हैं।

आधुनिक जीवनशैली में योग की बढ़ती आवश्यकता

मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। योग एक ऐसी प्राचीन भारतीय साधना है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलित कर स्वस्थ और निरोग जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है, सकारात्मक सोच विकसित होती है और नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा चेरवा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

सामूहिक योगाभ्यास में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन और मकरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान की प्रक्रिया भी कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

स्काउट-गाइड विद्यार्थियों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर के विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण

योग कार्यक्रम के बाद मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर हरित बलरामपुर के संकल्प को मजबूत किया।

नशामुक्त भारत के निर्माण का दिलाया संकल्प

जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योग और नशामुक्त जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, योग को जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने की अपील की।

विकासखंडों, पंचायतों और ऐतिहासिक स्थलों पर भी हुए योग कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रमों तथा विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग से निरोग जीवन का मंत्र, CM विष्णुदेव साय ने अम्बिकापुर में दिया संदेश
Yoga Day 2026: छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में योग का महाअभियान, बंदियों ने सीखे तनाव मुक्ति के मंत्र