International Yoga Day 2026: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गूंजेगा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ का वैश्विक संदेश

Published : Jun 20, 2026, 05:26 PM IST
International Yoga Day 2026 Chhattisgarh

सार

International Yoga Day 2026 Ambikapur Chhattisgarh Event: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग विश्वभर में लोकप्रिय हुआ है। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा, जहां योग के माध्यम से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा।

Yoga Day 2026 Chhattisgarh: भारत में प्राचीन काल से योग हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऋषि-मुनियों, संतों और योगियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन और आध्यात्मिक विकास का मार्ग दिखाया। भारतीय ज्ञान परंपरा की यह अनमोल विरासत आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। इसके बाद से योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन गया है और दुनिया के करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

Yoga for Healthy Ageing: योग दिवस 2026 की थीम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” यानी स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। यह थीम जीवन के हर चरण में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश देती है। योग केवल रोगों से बचाव का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की मजबूत आधारशिला भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को वैश्विक पहचान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुसार योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर का मुख्य योग कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री स्वयं योगाभ्यास का नेतृत्व करेंगे।

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर बनेगा योग दिवस का केंद्र

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अंबिकापुर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री स्वयं कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगे। राज्य सरकार विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चला रही है।

स्वस्थ छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लिए योग

मुख्यमंत्री श्री साय का मानना है कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव और अनियमित जीवनशैली के बीच योग एक सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान बनकर उभरा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि योग को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

UPSC Prelims 2026: सीमित संसाधन, बड़ा सपना! छत्तीसगढ़ के 13 युवाओं की ऐतिहासिक सफलता
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में बारिश से पहले सड़कें दुरुस्त करने के आदेश, अधिकारियों में हलचल