
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पांचवें दिन रविवार को अंबिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस दिन झारखंड और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं मिजोरम के वेटलिफ्टर्स ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
झारखंड की पूनम उरांव ने महिला 50 किग्रा फाइनल में तेलंगाना की गीता को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद अंजित कुमार मुंडा ने पुरुष 67 किग्रा ग्रीको रोमन फाइनल में गुजरात के मुकेश वासवा को टेक्निकल सुपीरियरिटी से हराकर गोल्ड जीता। हिमाचल प्रदेश के लिए नविश कुमार (97 किग्रा ग्रीको रोमन) और प्रियंका चौधरी (महिला 62 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
मिजोरम के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन किया। जोसांगजुआली (महिला +86 किग्रा) और डेविड जोह्मिंगमाविया (पुरुष +110 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। कुल मिलाकर मिजोरम अब चार स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
कुल पदक तालिका में कर्नाटक 15 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। ओडिशा 9 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अरुणाचल प्रदेश 5 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मेजबान छत्तीसगढ़ को वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप (रजत) और लकी बाबू मरकाम (कांस्य) से दो पदक मिले, जिससे वह नौवें स्थान पर पहुंच गया।
अरुणाचल प्रदेश के साम्बो लापुंग ने पुरुष 100 किग्रा वर्ग में 299 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और अपनी टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाया। महाराष्ट्र की साक्षी बुर्कुले ने महिला 86 किग्रा वर्ग में 150 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड जीता, जो रजत विजेता से 29 किग्रा ज्यादा था। इसके अलावा विनोद सालकर ने पुरुष 125 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर महाराष्ट्र की झोली में एक और सफलता जोड़ी।
जम्मू-कश्मीर के मुनीर हुसैन ने पुरुष 74 किग्रा फ्रीस्टाइल में महाराष्ट्र के विक्रम पवार को 11-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं शमा हून ने 97 किग्रा ग्रीको रोमन में रजत पदक हासिल किया।
86 किग्रा:
+86 किग्रा:
110 किग्रा:
+110 किग्रा:
50 किग्रा:
62 किग्रा:
74 किग्रा फ्रीस्टाइल:
125 किग्रा फ्रीस्टाइल:
67 किग्रा ग्रीको-रोमन:
97 किग्रा ग्रीको-रोमन:
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।