Published : Mar 23, 2023, 07:37 AM ISTUpdated : Mar 23, 2023, 08:21 AM IST
मध्य प्रदेश के रीवा में एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह हत्या इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए की गई। आरोपियों ने मृतक को पहले बेल्ट से पीटा फिर घेरकर जान ले ली।
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह हत्या इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए की गई। आरोपियों ने मृतक को पहले बेल्ट से पीटा फिर घेरकर जान ले ली। घायल छात्र को उसके दोस्त लालगांव चौकी लेकर पहुंचे। वहां से पुलिस ने उसे तत्काल एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारकर 7 आरोपियों में से 6 को दबोच लिया है। इनमें से 3 नाबालिग बताए गए हैं।
इसी तरह का मामला पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में भी सामने आया था, जब एक लड़के ने सरेआम लड़की को धमकाते हुए चाकू मारने की कोशिश की थी। क्लिक करके पढ़ें पूरी घटना
26
यह हत्याकांड 19 मार्च को गढ़ थाना इलाके में हुआ था। हालांकि इसका वीडियो बुधवार(22 मार्च) को सामने आया है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि इस मर्डर का मुख्य आरोपी अंकित वर्मा फरार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। गढ़ चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार, 18 साल का मोहित साहू अपने दोस्त के साथ घूमने गया था। जब वे लालगांव चौकी के पास थे, तब दूसरे गुट ने उस पर अटैक कर दिया।
वायरल वीडियो में मोहित हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाता और भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है। लेकिन आरोपी उसे बीच सड़क पर घेर लेते हैं और मारना शुरू कर देते हैं।
46
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गढ़ थाने की लालगांव चौकी के पास मदरी गांव है। बताया जाता है कि यहां भटवा टोला में छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर अकसर विवाद होते रहे हैं। एक गुट का मोहित साहू लीडर था। दूसरे गुट का नेता अंकित वर्मा (18) है। 18 मार्च को मोहित की गैंग ने भी दूसरे गुट के छात्रों पर हमला किया था।
56
पुलिस के अनुसार, मोहित रेप का आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ मनगवां थाने में यह केस दर्ज हुआ था। हालांकि उसने सजा से बचने के लिए लड़की से शादी कर ली थी। यह मामला चार-पांच महीने पहले का है। मोहित रीवा के टीआरएस कॉलेज में बीए सेकंड ईयर में पढ़ता था।
66
इस घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने सड़क पर हंगामा भी किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।