'हरे राम हरे कृष्ण' कीर्तन को दुनिया भर में मिली नई पहचान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Published : Apr 20, 2023, 10:39 PM ISTUpdated : Apr 20, 2023, 10:41 PM IST
Mahasamund news Hari kirtan recorded in Golden Book of World Records

सार

छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला इस समय एक खास चीज को लेकर सुर्खियो में है। यहां के सरायपाली कस्बे में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस ​हरि कीर्तन में हजारो लोग शामिल हुए। एक साथ 'हरे राम हरे कृष्ण' का जाप करते हुए शहर का भ्रमण किया।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला इस समय एक खास चीज को लेकर सुर्खियो में है। यहां के सरायपाली कस्बे में हरि कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस ​हरि कीर्तन में हजारो लोग शामिल हुए। एक साथ 'हरे राम हरे कृष्ण' का जाप करते हुए शहर का भ्रमण किया। इस आयोजन में 250 कीर्तन मंडलियां शामिल हुई थीं। जिसमें लगभग 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन में संस्कृति विभाग के अफसरों के अलावा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख भी मौजूद थे। इन कीर्तन मंडलियों का नाम रिकार्ड में दर्ज किया गया है। आयोजन का मकसद राज्य के कीर्तन समूहों को दुनिया भर में पहचान दिलाना था।

250 कीर्तन मंडलियां हुईं शामिल

इस कीर्तन का आयोजन छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति व समाजसेवी रूपेश कुमार ने महीनों के अथक प्रयास के बाद कराया। कीर्तन मंडली शहर के चारों मुख्य मार्ग से आई। घंटेश्वरी मंदिर से जयस्तंभ चौक, पतरापाली से जयस्तंभ और कुटेला चौक से जयस्तंभ चौक तक 'हरे राम हरे कृष्ण' कीर्तन करते हुए लोग आए। ऐसा नहीं कि कीर्तन में सिर्फ पुरुष ही शामिल थे। इस आयोजन में महिला कीर्तन मंडली ने भी हिस्सा लिया था। 250 कीर्तन मंडलियों ने प्रभु के आह्वान के बाद हरि कीर्तन शुरु किया। इस दौरान सभी लोगों ने 'हरे राम हरे कृष्ण' का जाप करते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया और अंत में मंडी परिसर में इकट्ठा हुईं। फिर एक साथ सभी लोग मंडी परिसर की तरफ चल दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 15 हजार से ज्यादा लोगा कीर्तन में शामिल थे और यह सभी लोग एक साथ 'हरे राम हरे कृष्ण' का जाप कर रहे थे।

स्थानीय लोग आयोजन से गदगद

इस आयोजन से 'हरे राम हरे कृष्ण' कीर्तन को एक नयी पहचान मिली है। मौके पर मौजूद रहे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई के सामने यह आयोजन हुआ। स्थानीय लोग इस आयोजन से गदगद हैं। वहीं हरि कीर्तन के बहाने कीर्तन मंडलियों को एक नई पहचान मिली है। 'हरे राम हरे कृष्ण' का इतने बड़े स्तर पर कीर्तन का आयोजन किसी ने नहीं देखा था।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद
रायगढ़ : ऐसा क्या हुआ? RPF जवान ने हेड कांस्टेबल दोस्त की हत्या, सिर में मारी 4 गोली