'मन की बात' में पीएम मोदी ने दिया ऐसा संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी की बड़ी अपील

Published : Jun 28, 2026, 06:42 PM IST
mann ki baat 135th episode pm modi vishnu deo sai chhattisgarh

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' की 135वीं कड़ी सुनी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, सामाजिक सुरक्षा, नवाचार और जनभागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 135वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' आज जनता और नेतृत्व के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है, जो देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रही है।

समाज को प्रेरित करने वाला संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर कड़ी में देशभर से नवाचार, सामाजिक पहल और प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाते हैं। इससे न केवल अच्छे कार्यों को पहचान मिलती है, बल्कि समाज के अन्य लोग भी ऐसे प्रयासों के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और नवाचारों का उल्लेख होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

पर्यावरण, जल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने आगामी गणेशोत्सव के अवसर पर मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और हर बूंद बचाने का भी आह्वान किया।

देशभर की प्रेरक पहलों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेघालय के जीवित रूट ब्रिज को प्रकृति और मानव के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इसके अलावा असम की महिलाओं द्वारा 'हरगिला आर्मी' के जरिए दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण, नागालैंड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पहल, नालंदा विश्वविद्यालय और सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने जैसे प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक कचरे से सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने की पहल स्वच्छता और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' विकसित भारत के लक्ष्य को नई ऊर्जा देने के साथ समाज में सकारात्मक सोच और जनसहभागिता को भी निरंतर मजबूत कर रही है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान देने विष्णुदेव साय सरकार की बड़ी तैयारी, टूरिज्म बोर्ड की बैठक में हुए बड़े फैसले