Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ और MP में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, जानिए बाकी राज्यों में मानसून का हाल

Published : Jul 07, 2023, 07:45 AM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 07:47 AM IST
Heavy Rain Alert Chhattisgarh

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आजकल में फिर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन दिन भी कई राज्यों में लगातार बारिश होती रही।

रायपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आजकल में फिर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन दिन भी कई राज्यों में लगातार बारिश होती रही। गुजरात और असम सहित कुछ राज्यों में बाढ़ के चलते अभी भी हालात सुधरे नहीं है।

भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

IMD और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आजकल में केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात में भारी बारिश संभव है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। (तस्वीर कुछ दिन पुरानी है, जब कोरबा में पहली ही बरसात में पुल बह गया था)

उत्तर पूर्व भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। लद्दाख और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

दक्षिण भारत में मौसम का पूर्वानुमान

हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

पश्चिम भारत बारिश का पूर्वानुमान

अगले 2 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना है। 8 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत में मानसूनी बारिश

अगले 4 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्य भारत में बारिश का पूर्वानुमान

आजकल के दौरान इस क्षेत्र में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी।

पूर्वी और निकटवर्ती पूर्वोत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

अगले 4 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान ओडिशा और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना; 7 जुलाई को झारखंड में बारिश में कमी आएगी।

भारत में मानसून, बीते दिन किन राज्यों में हुई भारी बारिश?

बीते दिन गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, असम के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। .

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के कुछ हिस्सों, राजस्थान और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

Monsoon in India: महाराष्ट्र में लगातार 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात और साउथ इंडिया में हाहाकार मचा सकता है मानसून

ये है नागालैंड का खतरनाक HIGHWAY, लोग इसे पागल कहकर पुकारते हैं

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Valentine Week में कपल का खतरनाक इश्क, प्रॉमिस डे पर वादा कर किया सुसाइड
Chhattisgarh Crime News: पिता से झगड़ा और यूट्यूबर बेटी ने कर दिया SHOCKING कांड