Heavy Rain Forecast: छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी-मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों का मौसम

Published : Jul 29, 2023, 07:46 AM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 11:13 AM IST
Heavy Rain Forecast

सार

आजकल में उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा, ओडिशा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

रायपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) और प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार,आजकल में उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश संभव है। ओडिशा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

भारत में मानसून-पश्चिम बंगाल, झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार,उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश संभव है।

उत्तर पश्चिम भारत में मानसून-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम

29 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 29 जुलाई-1 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में मानसून-विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश

इस क्षेत्र में 29 जुलाई को और उसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है।

पूर्वी भारत में मानसून-ओडिशा, बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान

31 के दौरान ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना; 29 जुलाई के दौरान उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 30 जुलाई-1 अगस्त के दौरान झारखंड में और 30 और 31 जुलाई को बिहार में भारी बारिश के आसार हैं।

भारत में मानसूनी गतिविधियां-गुजरात, कोंकण में भारी बारिश हुई

स्काईमेट वेदर के अनुसार बीते दिन दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश हुई।

उत्तरी पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, उत्तर पूर्व भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

जब 'वंदे भारत ट्रेन' के पराठे से निकला मरा कॉकरोच, इस यात्री ने फिर क्या किया, वैसा आप भी कर सकते हैं

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल